फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: सूंघने के साथ स्वाद लेने की क्षमता खोना भी हो सकते हैं कोरोना वायरस के लक्षण

Sun, 29 Mar 2020 02:55 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 29 Mar 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus symptoms is tasting ability and smelling power loss can cause symptom of covid 19
कोरोना के मरीजों में सूंघने और स्वाद की क्षमता खोने की रिपोर्टें आई हैं - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण सर्दी, खांसी, बुखार और वायरल फ्लू से मिलने के कारण बहुत से लोग सशंकित रहते हैं। सीजनल फ्लू से पीड़ित होने के बावजूद उन्हें डर लगा रहता है कि कहीं उन्हें कोरोना तो नहीं! विशेषज्ञों के अनुसार उन्हें घबराने की जरूरत नहीं। वे खांसी के आधार पर भी शुरुआती लक्षणों की जांच कर सकते हैं। गीली यानी कफ और बलगम वाली खांसी कोरोना के लक्षण नहीं हैं। 60 फीसदी कोरोना पीड़ितों के शुरुआती लक्षणों में सूखी खांसी देखी गई है। हालांकि सूखी खांसी के अन्य कारण भी हो सकते हैं। ऐसे में कई सारे लक्षण साथ दिखने के बाद ही लोगों को चिंता करनी चाहिए। अमेरिका के चिकित्सा विशेषज्ञों ने सूंघने यानी गंध महसूस करने और स्वाद लेने की क्षमता खोने को भी कोरोना के शुरुआती लक्षणों में बताया है। 

Coronavirus symptoms is tasting ability and smelling power loss can cause symptom of covid 19

विशेषज्ञों के अनुसार, सूंघने और स्वाद की क्षमता खोना भी जानलेवा संक्रामक रोग कोविड-19 के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। अमेरिका के चिकित्सा विशेषज्ञों के एक अग्रणी पेशेवर संघ ने अपनी नयी रिपोर्ट में यह बात कही है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑटोलैरीन्जॉलोजी के कार्यकारी उपाध्यक्ष और सीईओ जेम्स सी डेनेनी ने कहा कि वर्तमान में अमेरिका के साथ-साथ दुनियाभर के कई देशों से कोविड-19 से संबंधित मरीजों में सूंघने और स्वाद की क्षमता खोने की रिपोर्टें आई हैं।

Coronavirus symptoms is tasting ability and smelling power loss can cause symptom of covid 19

इन लक्षणों की रिपोर्टों को देखते हुए एएओ-एचएनएस ने कोरोना वायरस संक्रमण की जांच में सूंघने और स्वाद की क्षमता खोने को भी शामिल करने का प्रस्ताव दिया है।  हालांकि, डेनेनी ने बताया कि इन लक्षणों का समय जरूर अलग-अलग हो सकता है। कोविड-19 के कुछ मरीजों ने इन्हें अपने शुरुआती लक्षण बताया जबकि कुछ अन्यों में ये लक्षण बाद में देखे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus symptoms is tasting ability and smelling power loss can cause symptom of covid 19

डेनेनी ने दैनिक आंतरिक चिकित्सा और प्राथमिक देखभाल संबंधी खबरें देने वाली हीलियो प्राइमरी केयर को बताया कि सूंघने की क्षमता खोने की साधारण सी वजह एनर्जी, साइनस संक्रमण या सर्दी-जुकाम होता है और अगर इन स्थितियों के अलावा सूंघने की क्षमता खो जाती है तो ये लक्षण कोविड-19 के हो सकते हैं और उन मरीजों को पृथक करने की जरूरत होती है।

विज्ञापन
Coronavirus symptoms is tasting ability and smelling power loss can cause symptom of covid 19

मालूम हो कि कोरोना संक्रमण को लेकर दुनिया के कई देशों में रिसर्च हो रही है। जांच किट तैयार करने से लेकर इसकी दवा बनाने और इसकी वैक्सीन तैयार करने को लेकर हो रहे रिसर्च में काफी हद तक वैज्ञानिकों को कामयाबी भी मिली है। हालांकि कोरोना की दवा या वैक्सीन अबतक इलाज के लिए उपलब्ध नहीं हो पाया है। इन परिणामों के परीक्षण जारी हैं, जिनसे आने वाले समय में काफी उम्मीदें जुड़ी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed