कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए दुनियाभर में तमाम तरह के उपाय किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों का फलाफल है कि इस कोरोना काल में दवा और वैक्सीन के अलावा कई तरह की मशीनों का भी आविष्कार हो रहा है। इन्हीं आविष्कारों में से है एक ऐसी मशीन, जो कोरोना वायरस को किसी सतह और हवा में 99 फीसदी तक खत्म कर सकती है। निर्माता कंपनी का दावा है कि इस एयर डिसइंफेक्शन मशीन का इस्तेमाल 10 साल से दुनिया के कई देशों में बैक्टीरिया खत्म करने के लिए किया जाता रहा है। यह मशीन कोरोना वायरस को भी खत्म करने में कारगर है। आइए, जानते हैं कि आखिर कैसे काम करती है यह मशीन।
{"_id":"5ec784ac8ebc3e908728640c","slug":"coronavirus-preventios-this-machine-claim-to-make-800-square-feet-area-infection-free-to-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महज दो घंटे में वायरस खत्म कर देगी यह मशीन, 800 वर्गफीट एरिया को करेगी संक्रमण मुक्त","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
महज दो घंटे में वायरस खत्म कर देगी यह मशीन, 800 वर्गफीट एरिया को करेगी संक्रमण मुक्त
Fri, 22 May 2020 01:55 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Fri, 22 May 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Prevention Tips
- फोटो : Wellis Co.
मशीन
- फोटो : Wellis Co.
महज दो घंटे में असर
- इस साल की शुरुआत में जनवरी में यूनिवर्सिटी ऑफ बार्सिलोना ने इसकी रेस्पिरेटरी सिंक्राइटियल वायरस (RSV) पर जांच की। इस दौरान महज दो घंटे में इस मशीन ने वेट कंडीशन में 99 फीसदी और ड्राय कंडीशन में 92 फीसदी तक वायरस खत्म किया।
कोरोना वायरस
- फोटो : Pixabay
कारगर साबित होगी
- आरएसवी (RSV) को कोरोना से भी अधिक खतरनाक वायरस माना जाता है। आएसवी के संक्रमण से फेफड़े बुरी तरह डैमेज हो जाते हैं और पीड़ित का बचना बहुत मुश्किल हो जाता है। आरएसवी पर जांच के आधार पर निर्माता दावा कर रहे हैं कि यह मशीन कोरोना वायरस रोकने में भी बहुत कारगर साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में यह मशीन आ चुकी है(File photo)
- फोटो : Wellis Co.
देश में भी उपलब्ध
- कंपनी का दावा है कि यह मशीन 500 से 800 वर्गफीट के दायरे में क्षेत्र को दो घंटे में संक्रमण मुक्त कर देती है। इस मशीन का इस्तेमाल स्पेन, वुहान, दक्षिण कोरिया जैसे देशों में अस्पताल से लेकर ऑफिस जैसी जगहों को संक्रमण मुक्त करने के लिएकिया जा रहा है। अब यह मशीन जल्द ही भारत में भी उपलब्ध है। दिल्ली में यह मशीन आ चुकी है और देश के अन्य हिस्सों में भी पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
मशीन ओएच रेडिकल प्रोड्यूस करता है
- फोटो : Wellis Co.
आखिर कैसे खत्म करती है वायरस
- निर्माता कंपनी के मुताबिक, मशीन में लगे कार्ट्रिज में हाइड्रोजन पैरॉक्साइड भरा होता है। यह ओएच रेडिकल प्रोड्यूस करता है, जो वायरस की प्रोटीन लेयर में मौजूद हाइड्रोजन से केमिकल रिएक्शन करके वायरस को खत्म करने का काम करते हैं।