फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के साथ इन पांच बीमारियों को भी दूर कर सकता है ये 'जादुई' काढ़ा, जानिए इसे बनाने की विधि

Sun, 16 Aug 2020 10:52 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 16 Aug 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus preventions health benefits of celery or ajwain kadha recipe for making at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस कोरोना काल में हर कोई अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने पर लगा हुआ है, ताकि वह कोरोना वायरस के खतरनाक संक्रमण से बच सके। इसके लिए खासतौर पर काढ़ा प्रचलन में है। आयुष मंत्रालय ने भी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए काढ़ा पीने की सलाह दी है, ताकि कोरोना से लड़ने में मदद मिल सके। आयुर्वेद में तो सेहत के लिहाज से काढ़ा को बेहद ही महत्वपूर्ण माना गया है। आज हम आपको एक ऐसे 'जादुई' काढ़े के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कोरोना के साथ-साथ इन पांच बीमारियों को भी दूर कर सकता है। आइए जानते हैं इस काढ़े के बारे में और इसे बनाने की विधि क्या है। 
Coronavirus preventions health benefits of celery or ajwain kadha recipe for making at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अजवाइन के फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगे। यह स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद है। अजवाइन का काढ़ा बनाने के लिए जिन सामग्री की जरूरत पड़ेगी, वो इस प्रकार है- 
  • एक चम्मच अजवाइन 
  • एक चम्मच हल्दी 
  • एक चम्मच शहद 
  • एक चुटकी काला नमक 
  • एक नींबू या फिर एक चम्मच सेब का सिरका 
  • आधा लीटर पानी 
Coronavirus preventions health benefits of celery or ajwain kadha recipe for making at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अजवाइन का काढ़ा बनाने की आसान विधि 
  • सबसे पहले एक बर्तन में पानी लें और उसे उबलने के लिए गैस पर चढ़ा दें। फिर उसमें हल्दी और अजवाइन डाल दें। इसके बाद पानी को तब तक उबलने दें, जब तक कि उसकी मात्रा आधी न हो जाए। फिर उसे एक गिलास में छान लें और उसमें नींबू का रस या सेब का सिरका, काला नमक और शहद मिला लें। अब अजवाइन से बने इस 'जादुई' काढ़े का घूंट-घूंट करके स्वाद लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus preventions health benefits of celery or ajwain kadha recipe for making at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रोज सुबह पीना है फायदेमंद 
  • आप इन बातों से शायद अनजान ही होंगे कि अजवाइन प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें आयरन, कॉपर, फॉस्फोरस, आयोडीन, कोबाल्ट और मैंगनीज जैसे खनिज पदार्थ भी पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा अजवाइन से बने काढ़े को रोज सुबह पीने की सलाह दी जाती है। 
विज्ञापन
Coronavirus preventions health benefits of celery or ajwain kadha recipe for making at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इन बीमारियों में मददगार हो सकता है ये काढ़ा 
  • अजवाइन से बना काढ़ा सर्दी-जुकाम और कान व मुंह से संबंधित संक्रमण को दूर करने में सहायक हो सकता है। इसमें एंटी-पैरासेटिक, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-सेप्टिक गुण पाए जाते हैं। यह पेट से संबंधित परेशानियों (पेट दर्द, अपच, गैस, एसिडिटी) को दूर करने में भी सहायक है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed