फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: पोस्ट कोविड लक्षण क्या होते हैं, इससे कैसे निजात पाएं? विशेषज्ञ से जानें सबकुछ

Sun, 20 Dec 2020 01:28 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 20 Dec 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus post covid symptoms covid 19 information coronavirus question answer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले अब एक करोड़ से ऊपर पहुंच चुके हैं जबकि मरने वालों का आंकड़ा भी एक लाख 45 हजार के पार है। हालांकि देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की दर भी बढ़कर अब 95.51 फीसदी हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या बढ़कर अब 95 लाख 80 हजार हो गई है। लेकिन इसके साथ ही लोगों में पोस्ट कोविड के लक्षण भी दिखने लगे हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में ऐसे कई मरीज हैं जो पोस्ट कोविड से जूझ रहे हैं। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कि आखिर ये पोस्ट कोविड लक्षण क्या होते हैं और इससे निजात पाने के उपाय क्या हैं। साथ ही कोरोना से जुड़े अन्य जरूरी सवालों के जवाब भी विशेषज्ञ से जानने की कोशिश करते हैं।

Coronavirus post covid symptoms covid 19 information coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कुछ जगहों पर कोरोना के मरीजों को स्टेरॉयड दिया जा रहा है, क्या यह सही है? 

  • दिल्ली स्थित एम्स के डॉ. पीयूष रंजन बताते हैं, 'कई बीमारियों के उपचार के दौरान स्टेरॉयड देना पड़ता है। ऐसा नहीं है कि स्टेरॉयड के हमेशा नकरात्मक प्रभाव ही होते हैं। अगर कोरोना के किसी मरीज को यह दिया गया है, तो डॉक्टर ने जरूरी समझा होगा तभी दिया होगा। इसको लेकर परेशान मत हों।'
Coronavirus post covid symptoms covid 19 information coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

पहले के और अब के कोरोना के मरीजों में क्या परिवर्तन दिख रहा है? 

  • डॉ. पीयूष रंजन बताते हैं, 'आठ-नौ महीने पहले मरीज के साथ-साथ डॉक्टर और नर्स भी डरे सहमे रहते थे कि कहीं उनको यह बीमारी न हो जाए, लेकिन अब डॉक्टर को भी पता है कि इस बीमारी का इलाज कैसे करना है और मरीज को भी पता है कि बीमारी हो जाए तो कैसे व्यवहार करना है। दोनों परिस्थितियों में काफी परिवर्तन दिख रहा है, लेकिन जिन मरीजों को आईसीयू में भर्ती करना पड़ा है, उनका और उनके परिजनों का दुख केवल वही समझ सकते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus post covid symptoms covid 19 information coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

क्या वैक्सीन लेते ही, इम्यून हो जाते हैं? 

  • डॉ. पीयूष रंजन बताते हैं, 'कई लोग ऐसा सोच रहे हैं कि एक बार वैक्सीन लगते ही वो इस बीमारी से इम्यून हो जाएंगे। ऐसा बिल्कुल नहीं है। इस वैक्सीन के दो डोज हैं। दूसरी डोज पूरी होने के बाद ही आपके शरीर में इम्यूनिटी विकसित होना शुरू होगी। दूसरी डोज के 15 दिन के बाद ही आप इम्यून हो पाएंगे। सबसे बड़ी इम्यूनिटी आपके द्वारा रखी जाने वाली सावधानी है। मास्क लगाएं, हाथ धोते रहें और दो गज की दूरी बनाकर रखें।' 
विज्ञापन
Coronavirus post covid symptoms covid 19 information coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

मन में जो कोरोना रह जाता है, उसे कैसे बाहर निकालें? 

  • डॉ. पीयूष रंजन बताते हैं, 'इसके लिए सबसे ज्यादा आवश्यक है सही जानकारी। सरकार ने ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के माध्यम से लोगों को यह समझाने के प्रयास किए कि इस बीमारी से घबराना नहीं है, सतर्क रहना है। सरकार इसमें कामयाब भी हुई। समय के साथ अब लोगों की मनोभावना में परिवर्तन आया है।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed