भारत में कोरोना वायरस से अब तक एक करोड़ से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और अब इसके नए स्ट्रेन ने भी लोगों को परेशान करके रख दिया है। ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन ने देश में सैकड़ों लोगों को संक्रमित कर दिया है। हालांकि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद यानी आईसीएमआर इस नए स्ट्रेन पर अध्ययन कर रहा था कि 'स्वदेशी वैक्सीन' कोवैक्सीन इसपर प्रभावी होगी या नहीं। अब आईसीएमआर ने खुलासा किया है कि कोवैक्सीन ब्रिटेन स्ट्रेन के खिलाफ टीकाकरण किए गए व्यक्तियों की तुलनात्मक निष्प्रभावी गतिविधि को दर्शाता है, यानी कोवैक्सीन इस नए स्ट्रेन पर भी प्रभावी हो सकती है।
Coronavirus: कोरोना वायरस के ब्रिटेन स्ट्रेन पर भी प्रभावी हो सकती है 'स्वदेशी वैक्सीन', नए शोध में खुलासा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन