फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुष-64: कोरोना मरीजों पर कितनी कारगर है यह दवा, कहां मिलेगी और क्या है साइड-इफेक्ट? जानिए सबकुछ

Tue, 11 May 2021 04:42 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 11 May 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus medicine side effects of ayush 64 free distribution center in delhi
कोरोना की दवा आयुष-64 - फोटो : Pixabay/@PIB_India/Amarujala

कोरोना के लक्षण रहित, हल्के और मध्यम लक्षण वाले मरीजों के लिए आयुष मंत्रालय ने आयुष-64 औषधि का वितरण शुरू कर दिया है। आयुष मंत्रालय के मुताबिक, अपने घरों में या सरकारी संस्थानों में पृथकवास में रह रहे लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। कई जड़ी-बूटियों को मिलाकर बनाई गई इस दवा को महामारी के समय में विशेषज्ञों ने उम्मीद की किरण बताया है। क्लीनिकल परीक्षण में यह पाया गया है कि इस दवा में वायरस के खिलाफ लड़ने, शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और बुखार उतारने के गुण हैं। आयुष मंत्रालय ने इस दवा के मुफ्त वितरण के लिए कई केंद्र खोले हैं। आइए जानते हैं यह दवा कहां-कहां उपलब्ध है और इसे कैसे ले सकते हैं? 

Coronavirus medicine side effects of ayush 64 free distribution center in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दिल्ली में इन केंद्रों पर उपलब्ध है दवा 

  • अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, सरिता विहार (सुबह 9.30 बजे - दोपहर 1.00 बजे)
  • मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, अशोक मार्ग (सुबह 8.30 बजे - शाम 4.30 बजे)
  • यूनानी औषधि क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थान, जामिया नगर, ओखला (सुबह 9 बजे - शाम 5 बजे)
  • यूनानी मेडिकल सेंटर, सफदरजंग अस्पताल (सुबह 9 बजे - शाम 4 बजे)
  • यूनानी स्पेशियल्टी क्लीनिक डॉक्टर एम ए अंसारी हेल्थ सेंटर, जामिया मिलिया इस्लामिया (सुबह 9 बजे - शाम 4.30 बजे) 
  • केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, पंजाबी बाग (सुबह 9.30 बजे - 4 बजे) 
  • केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद, जनकपुरी (सुबह 9 बजे - 12 बजे) 
  • प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल, रोहिणी सेक्टर-19 
Coronavirus medicine side effects of ayush 64 free distribution center in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दवा लेने के लिए क्या करना होगा? 

  • कोरोना मरीज या उनके प्रतिनिधि आरटी-पीसीआर टेस्ट की पॉजिटिव रिपोर्ट और आधार कार्ड की हार्ड या सॉफ्ट कॉपी देने पर आयुष-64 दवा मुफ्त में ले सकते हैं। अगर दवा खत्म हो गई तो आप केंद्रों पर जाकर दोबारा भी मुफ्त में आयुष-64 ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus medicine side effects of ayush 64 free distribution center in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कौन ले सकता है यह दवा? 

  • आयुष मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना के हल्के और कम गंभीर लक्षण वाले जिन मरीजों में शुरुआत में बुखार, बदन दर्द, नाक बंद होना, अस्वस्थ महसूस करना, नाक से पानी बहना, सिरदर्द, खांसी आदि शिकायतें होती हैं, वे दवा ले सकते हैं। साथ ही जो मरीज बिना लक्षण वाले हैं, वे भी आरटी-पीसीआर जांच के सात दिन के अंदर आयुष-64 दवा ले सकते हैं। इससे काफी फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन
Coronavirus medicine side effects of ayush 64 free distribution center in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इस दवा से जल्दी ठीक हो सकते हैं कोरोना मरीज 

  • आयुष मंत्रालय का कहना है कि आयुष-64 दवा को कोरोना संक्रमण से उबरने में बहुत कारगर पाया गया है। मरीज इस दवा के सेवन से बीमारी से जल्दी ठीक हो सकते हैं। मंत्रालय के मुताबिक, यह दवा कोरोना में ही नहीं बल्कि आम दिनों में होने वाली परेशानियों, जैसे- थकान, चिंता, तनाव, भूख न लगना और नींद के लिए भी उपयोगी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed