फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना पॉजिटिव मां के दूध पिलाने से क्या उसके बच्चे को हो सकता है कोरोना का खतरा?

Wed, 17 Jun 2020 02:12 AM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 17 Jun 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Latest Research Updates: breastfeed and covid-19 infected mothers should continue to breastfeeding infants says who in hindi
नवजात शिशु के लिए मां का दूध ही सर्वोत्तम आहार - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस एडहॉनम गीब्रिएसुस ने कोरोना पॉजिटिव माताओं से अपील की है कि वो अपने नवजात शिशु को स्तनपान कराना जारी रखें। जेनिवा में प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. टेड्रोस ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस मुद्दे पर स्टडी किया है और पाया है कि वायरस संक्रमण के जोखिम की तुलना में बच्चे के लिए स्तनपान के फायदे अधिक हैं। डॉ. टेड्रोस ने कहा, "हम ये जानते हैं कि बड़ों के मुकाबले बच्चों में कोविड-19 का जोखिम कम होता है, लेकिन दूसरी ऐसी कई बीमारियां हैं जिससे बच्चों को अधिक खतरा हो सकता है और स्तनपान से ऐसी बीमारियों को रोका जा सकता है। मौजूदा प्रमाण के आधार पर संगठन ये सलाह देता है कि वायरस संक्रमण के जोखिम से स्तनपान के फायदे अधिक हैं।"

Coronavirus Latest Research Updates: breastfeed and covid-19 infected mothers should continue to breastfeeding infants says who in hindi
डब्ल्यूएचओ प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस एडहॉनम - फोटो : Twitter

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा, "जिन माओं के कोरोना संक्रमित होने का शक है या फिर जिनके संक्रमित होने की पुष्टि हो गई है उन्हें बच्चे को दूध पिलाने के लिए उत्साहित किया जाना चाहिए। अगर मां की तबीयत वाकई में बहुत खराब नहीं है तो नवजात को मां से दूर नहीं किया जाना चाहिए।"

Coronavirus Latest Research Updates: breastfeed and covid-19 infected mothers should continue to breastfeeding infants says who in hindi
स्तनपान (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विश्व स्वास्थ्य संगठन में रिप्रोडक्टिव हेल्थ मामलों के सलाहकार डॉक्टर अंशु बनर्जी ने कहा है, "अब तक हम मां के दूध यानी ब्रेस्टमिल्क में किसी लाइव वायरस का पता नहीं लगा पाए हैं। कई मामले हैं जिनमें ब्रेस्टमिल्क में वायरस के आरएनए के टुकड़े पाए गए हैं (कोरोना वायरस आरएनए यानी एक प्रोटीन मॉलीक्यूल से बना है) लेकिन अब तक हमें असल में ब्रेस्टमिल्क में कोई लाइव वायरस नहीं मिला है। इस कारण मां से बच्चे में कोरोना संक्रमण फैलने का जोखिम साबित नहीं किया जा सका है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Latest Research Updates: breastfeed and covid-19 infected mothers should continue to breastfeeding infants says who in hindi
स्तनपान (File Photo)

मां का दूध ही सर्वोत्तम आहार
वहीं अमरीका के सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेन्शव (सीडीसी) का कहना है कि नवजात शिशु के लिए मां का दूध ही सर्वोत्तम आहार है। हालांकि सीडीसी का कहना है कि अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि मां से ब्रेस्टमिल्क के जरिए बच्चे को वायरस संक्रमण हो सकता है या नहीं, लेकिन जो सीमित डेटा उपलब्ध है उसके अनुसार ऐसा होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
Coronavirus Latest Research Updates: breastfeed and covid-19 infected mothers should continue to breastfeeding infants says who in hindi
स्तनपान (File Photo)

सीडीसी का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव मां से बच्चा संक्रमित न हो इसके लिए मां को बार-बार हाथ धोने चाहिए और अपना मुंह ढंक कर रखना चाहिए। इस मुद्दे पर ब्रिटेन की सरकारी स्वास्थ्य सेवा एनएचएस की सलाह भी विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाह के समान है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed