फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: कितना होना चाहिए ऑक्सीजन का लेवल, कब अस्पताल में भर्ती होने की पड़ती है जरूरत?

Fri, 16 Apr 2021 04:47 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 16 Apr 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India covid 19 oxygen level coronavirus update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

देश में अब कोरोना की स्थिति भयावह हो गई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं और संक्रमण के नए रिकॉर्ड भी बन रहे हैं। देशभर में कोरोना के कारण हजारों लोगों को अस्पतालों में भर्ती होने की जरूरत पड़ रही है और यहां तक कि मौतें भी हो रही हैं। दरअसल, बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जिन्हें कोरोना से संक्रमित होने के बाद सांस लेने में दिक्कतें हो रही हैं, उनके खून में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा नहीं पहुंच पा रही है। ऐसी स्थिति में उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कि आखिर कोरोना संक्रमित व्यक्ति के ऑक्सीजन का लेवल (स्तर) कितना होना चाहिए, जिससे उसे अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत न पड़े।

Coronavirus in India covid 19 oxygen level coronavirus update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में चेस्ट फिजिशियन डॉ. गिरीश अग्रवाल एक वीडियो के माध्यम से बताते हैं कि अगर आप कोरोना पॉजिटिव हैं तो अस्पताल में तभी भर्ती होने की जरूरत पड़ती है जब आपका ऑक्सीजन का लेवल 90 के नीचे जाता है। दरअसल, ब्लड में ऑक्सीजन लेवल का कम होना इस बात की चेतावनी होती है कि अब आपको डॉक्टरी सहायता की जरूरत है। 

Coronavirus in India covid 19 oxygen level coronavirus update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कैसे पता चलता है ऑक्सीजन का लेवल? 

  • ऑक्सीमीटर की मदद से खून में ऑक्सीजन के लेवल का पता लगाया जा सकता है। दरअसल, ऑक्सीमीटर एक छोटा सा डिवाइस होता है, जिसे उंगली या शरीर के किसी अन्य हिस्से पर लगाया जाता है। अस्पतालों में तो इसका उपयोग काफी होता ही है, साथ ही आजकल लोग इसे अपने-अपने घरों में भी जांच के लिए रखने लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in India covid 19 oxygen level coronavirus update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कितना जरूरी है ऑक्सीमीटर? 

  • अगर कोई कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज है तो ऑक्सीमीटर के जरिये उसकी स्थिति पर नजर रखी जा सकती है। इससे यह पता चलता है कि आपको मेडिकल केयर की जरूरत है या नहीं। विशेषज्ञ कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति में सामान्य ऑक्सीजन लेवल 95 फीसदी या उससे अधिक होता है। 
विज्ञापन
Coronavirus in India covid 19 oxygen level coronavirus update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विशेषज्ञ कहते हैं कि कोरोना के मरीजों को जिंदा रखने के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति सबसे अहम है। हालांकि हाल के दिनों में अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी की भी खबरें सामने आई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में पर्याप्त चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक समीक्षा बैठक की है। उन्होंने कहा है कि ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रालयों और राज्य सरकारों के बीच तालमेल सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed