फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: इम्यूनिटी बढ़ाकर वायरल संक्रमण से लड़ती है यह आयुर्वेदिक दवा

Thu, 14 May 2020 05:25 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 14 May 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Drug Updates India: Ayurveda For COVID 19 By Boosting Immunity Fifatrol for Coronavirus
आयुर्वेद में कई तरह की बीमारियों का इलाज है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच इससे लड़ने में कारगर साबित होने वाली कई तरह की दवाओं पर अध्ययन किया जा रहा है। पहले से उपलब्ध दवाओं का भी कोरोना से इलाज में प्रयोग किया जा रहा है और देखा जा रहा है कि यह संक्रमण से लड़ने में कितनी कारगर है। इन्हीं प्रयोगों में से एक आयुर्वेदिक दवा इन दिनों चर्चा में है, जिसका नाम है- फिफाट्रोल। यह मानव शरीर में इम्यूनिटी यानी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली आयुर्वेदिक दवा है। राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम 'कॉम्पेंडियम ऑफ इंडियन टेक्नॉलॉजी फॉर कॉम्बिंग कोविड-19(ट्रेसिंग, टेस्टिंग एंड ट्रीटिंग)' की ओर से संकलित सूची में स्वदेशी रूप से विकसित तकनीकों, चल रहे शोध की गतिविधियों और वायरल संक्रमण से निपटने को सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की स्थिति का उल्लेख किया गया है। फिफाट्रोल को भी संक्रमण से लड़ने वाली दवाओं में शामिल किया गया है। आइए, जानते हैं यह दवा कैसे काम करती है। 

Coronavirus Drug Updates India: Ayurveda For COVID 19 By Boosting Immunity Fifatrol for Coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कैसे काम करती है फिफाट्रोल

  • स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, यह दवा शरीर की इम्यूनिटी यानी प्रतिरोधक क्षमता प्रणाली को बढ़ाती है। कोरोना वायरस के प्रभावों को कम करने में यह दवा मदद कर सकती है और संक्रमित लोग इस दवा की मदद से बीमारी से जल्दी ठीक हो सकते हैं। मालूम हो कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आयुर्वेद के फायदों पर चर्चा करते हुए लोगों का आयुष मंत्रालय की ओर से दी जा रही सलाह और सुझावों पर अमल करने की बात कही थी। इन सुझावों की मदद से लोग फिट रहेंगे। 
Coronavirus Drug Updates India: Ayurveda For COVID 19 By Boosting Immunity Fifatrol for Coronavirus
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार जड़ी-बूटी(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

कई जड़ी-बूटियों का संयोजन

  • फिफाट्रोल (Fifatrol) एक ऐसी दवा है, जो आयुर्वेद में प्रथम श्रेणी की दवाओं में शामिल है। यह कई जड़ी बूटियों का एक बहु-दवा संयोजन है। वैज्ञानिक रूप से मान्य वनस्पति अर्क और सूक्ष्म पोषक तत्वों से समृद्ध यह दवा नाक बंद होने, गले में खराश, बदन दर्द और सिर दर्द जैसी समस्याओं में जल्द आराम दिलाती है। विशेषज्ञों के मुताबिक,  यह दवा एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह काम करती है। यह दवा वायरल संक्रमण, फ्लू और दर्द से लड़ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Drug Updates India: Ayurveda For COVID 19 By Boosting Immunity Fifatrol for Coronavirus
तुलसी
तुलसी, गुडुची, चिरयता आदि से बनाई गई है दवा
  • एमिल फार्मा द्वारा बनाई गई दवा फिफाट्रोल आयुर्वेदिक बूटियों का संयोजन है। यह दवा गुडुची, चिरयता, करंजा, कुटकी, तुलसी, संजीवनी घनवती, दारुहरिद्रा, अपामार्ग, गोदंती (भस्म), मृत्युंजय रस, संजीवनी वटी, जैसी प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने वाली जड़ी बूटियों से बनी है। वायरल, बैक्टीरियल या अन्य तरह के संक्रमण से लड़ने के लिए यह मानव शरीर में प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाती है। इसके साथ ही यह शरीर के बढ़े हुए तापमान को सामान्य करती है और जल्द स्वस्थ होने में मदद करती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed