फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस से मौत होने की कितनी संभावना, नई स्टडी में सामने आई कोविड-19 की 'मृत्यु दर'

Wed, 01 Apr 2020 03:50 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 01 Apr 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus death rate lower than estimates says new research Study about Covid 19

चीन के वुहान से दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले हर दिन बढ़ रहे हैं। इससे हर दिन होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर हो रही रिसर्च और स्टडी में ये बात सामने आ चुकी है कि इस वायरस से संक्रमण का खतरा उन्हें ज्यादा है, जिनकी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। यही कारण है कि अबतक हुई ज्यादातर मौतें बुजुर्गों की हुई है। कारण कि उम्र के साथ बुजुर्गों की इम्यूनिटी कमजोर होती जाती है। अब एक नई स्टडी में कोविड-19 की डेथ रेट यानी मृत्यु दर का पता चला है। 

Coronavirus death rate lower than estimates says new research Study about Covid 19

कोविड-19 से होने वाली मृत्यु दर 0.0016 से 7.8 फीसदी के बीच है, लेकिन यह लोगों की उम्र पर निर्भर करता है। कोरोना पर हुई नई स्टडी में यह जानकारी सामने आई है, जिसमें चीन में कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों और इस बीमारी के कारण जान गंवाने वाले लोगों के अनुपात पर पहला समग्र अनुमान व्यक्त किया गया है। इस अध्ययन में 70,000 से ज्यादा मामलों को आंका गया।

Coronavirus death rate lower than estimates says new research Study about Covid 19

द लैंसेट में प्रकाशित इस स्टडी के मुताबिक, कोविड-19 से होने वाली कुल मौतों के पूर्व अनुमानों में यह दर 0.2 से 1.6 फीसदी के बीच थी। वहीं सबसे उम्रदराज आयु समूह यानी 80 साल से ऊपर वालों के लिए यह दर आठ से 36 फीसदी के बीच बताई गई थी। हालांकि इस स्टडी में उस तथ्य को शामिल नहीं किया गया है कि ज्यादातर देशों में केवल उन्हीं लोगों का परीक्षण किया गया, जिनके लक्षण गंभीर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus death rate lower than estimates says new research Study about Covid 19

ब्रिटेन के इंपीरियल कॉलेज लंदन के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि ये संख्या पूरी आबादी के सही-सही मामलों को नहीं दिखाती है। उन्होंने कहा कि इससे पहले तक अध्ययनों में संक्रमण के उन मामलों के अनुपात का अनुमान भी नहीं दिया गया था जिनमें लोगों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत होती है। यह अध्ययन ‘द लैंसेट इंफेक्शस डिजीज’ जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
Coronavirus death rate lower than estimates says new research Study about Covid 19

मौजूदा स्टडी के मुताबिक कोविड-19 से चीन में हुई कुल मृत्यु दर 0.66 फीसदी हो सकती है। इसमें वे मामले भी शामिल हैं, जिनमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। वहीं जिन मामलों की पुष्टि हुई, उनमें मृत्यु दर 1.38 फीसदी हो सकती है। हालांकि अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि वैश्विक महामारी के संबंध में और जानकारी सामने आने पर इन परिणामों में सुधार हो सकता है और वर्तमान अध्ययन में सुधार करना जरूरी होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed