विज्ञान कहता है कि एक बार किसी वायरस का संक्रमण होने के बाद इंसानी शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति उस वायरस से लड़ना सीख जाती है। इस कारण वो वायरस उस इंसान को फिर से नुकसान नहीं पहुंचा सकता।
Coronavirus: क्या ठीक होने के बाद दुबारा हो सकता है कोरोना? जानें ऐसे ही जरूरी सवालों के जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या ठीक होने के बाद दोबारा हो सकता है कोरोना?
अभी ये ठीक-ठीक नहीं कहा जा सकता क्योंकि कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला अभी दिसंबर के आस-पास ही सामने आया है। हालांकि पहले के वायरसों के अनुभव से ये कहा जा सकता है कि एक बार संक्रमण के बाद वायरस के खिलाफ़ शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति एंटी बॉडीज बना लेती है। इससे भविष्य के लिए इस वायरस से बचाव हो जाता है।
उदाहरण के तौर पर सार्स और मार्स वायरस (जो कि कोरोना वायरस की फैमिली से ही हैं) की पहले की किस्मों में दोबारा संक्रमण देखने को नहीं मिला। हालांकि चीन से मिल रही ताजा रिपोर्टों में ये बात कही जा रही है कि अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने के बाद भी कुछ लोगों में फिर से संक्रमण पाया गया है। लेकिन पुख्ता तौर पर इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
क्या पब्लिक स्विमिंग पूल में नहाना सुरक्षित है?
ज्यादातर जगहों में स्विमिंग पूलों में क्लोरीन डाला जाता है जिससे वायरस खत्म हो जाते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि स्विमिंग पूल में क्लोरीन ठीक मात्रा में मिलाया गया है तो वो सुरक्षित है। लेकिन यूके जैसे कई देश लोगों को सार्वजनिक जगहों पर जाने से मना कर रहे हैं क्योंकि किसी संक्रमित व्यक्ति से संपर्क में आने संक्रमण का पर खतरा हो सकता है।
चेंजिंग रूम या बिल्डिंग में किसी वस्तु या दरवाजों को छूने से संक्रमण का खतरा हो सकता है।यदि कोई संक्रमित व्यक्ति पूल में आपके नजदीक हो और खांस दे या छींक दे तो भी आपको संक्रमण का खतरा हो सकता है।
किस सतह पर वायरस कितनी देर जिंदा रहता है?
यह इस बात पर निर्भर करता है कि सतह कौन सी है। दरवाजे का हैंडल, लिफ्ट बटन जैसे धातु जैसी सतहों पर ये 48 घंटों तक एक्टिव रह सकते हैं। कुछ पुराने रिसर्च के आधार पर कहा जा सकता है कि कोरोना वायरस अनुकूल परिस्थितियों में एक हफ्ते तक भी एक्टिव रह सकते हैं। इन चीजों को छून के बाद आप उन्हीं हाथों से अपना चेहरा न छुएं। हाथों को सैनिटाइज करने के बाद ही ऐसा करें।
कपड़ों जैसे नरम सतहों पर कोरोना वायरस बहुत लंबे वक्त तक नहीं जिंदा रहता। ऐसे में अगर आप एक दो दिन तक एक ही कपड़ा नहीं पहनते तो वायरस एक्टिव नहीं रहेगा। हालांकि ऐसा भी नहीं है कि किसी संक्रमित सतह को छूने से आपको कोरोना वायरस हो ही जाएगा। जब तक ये आपके मुंह, आंख, नाक के जरिए आपके शरीर में नहीं जाता, तब तक आप ठीक हैं। इसलिए अपने मुंह को छूना या बिना हाथ धोए खाना बंद कर दें।