हमारे किचन में कई ऐसी औषधियां मसालों के रूप में सदियों से प्रयोग में लाई जाती रही हैं जिससे सेहत को कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं। आयुर्वेद के साथ-साथ मेडिकल साइंस ने भी इनसे होने वाले फायदों की पुष्टि की है। धनिया ऐसा ही एक कारगर मसाला है, जो न सिर्फ भोजन के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है साथ ही आपको कई बीमारियों से बचाने में भी सहायक है।
Health Tips: शुगर-ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए कारगर है ये उपाय, आज से ही कर लें आहार में शामिल
धनिया की पत्तियां हों या इसके बीज, सभी विशेष गुणों से युक्त होते हैं। इसे आहार में शामिल करना आपके ब्लड शुगर को कम करने, संक्रमण से लड़ने और हृदय, मस्तिष्क, त्वचा और पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है धनिया
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, धनिया एक सुगंधित, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर जड़ी-बूटी है। इसे आहार में शामिल करना आपके ब्लड शुगर को कम करने, संक्रमण से लड़ने और हृदय, मस्तिष्क, त्वचा और पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।
धनिया में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जिन्हें प्रतिरक्षा बढ़ाने, कैंसर और सूजन रोधी गुणों के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं ये एंटीऑक्सीडेंट मस्तिष्क की सूजन को भी कम करते हैं, जिससे याददाश्त में सुधार होता है और चिंता के लक्षण भी कम होते हैं। आइए रोजाना धनिया का पानी पीने के स्वास्थ्य लाभ जानते हैं।
धनिया का पानी आपके लिए कई प्रकार से लाभदायक
धनिया का पानी बनाने के लिए 1-2 चम्मच धनिया के बीज को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं। इसके अलावा, आप चाहें तो धनिया के बीज को पानी में उबालकर भी पी सकते हैं।
वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नवीन चंद्र जोशी बताते हैं, धनिया के बीज का पानी सेहत के लिए लाभकारी होता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सेहतमंद रहने में मदद करते हैं। धनिया के पानी में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाते हैं।
पाचन और मेटाबॉलिज्म के लिए लाभकारी
इस पानी में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है साथ ही आंतों की हेल्थ में भी सुधार करता है। नियमित रूप से धनिया के पानी का सेवन करने से गैस, अपच, कब्ज और एसिडिटी से छुटकारा मिल सकता है।
धनिया का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। सुबह खाली पेट इस पानी के सेवन से इंसुलिन के उत्पादन में सुधार होता है और टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम को भी कम किया जा सकता है। फाइबर और पोटैशियम बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं।
ये सावधानियां जरूरी
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं धनिया का पानी कई प्रकार से सेहत के लिए लाभकारी है, हालांकि अधिक मात्रा में इसके सेवन से बचना चाहिए। धनिया के पानी के अधिक सेवन से पेट में जलन, उल्टी, दर्द, गैस, दस्त, सूजन और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सेवन से पहले आयुर्वेद चिकित्सक की सलाह लें।
अगर आपको लो ब्लड प्रेशर या लो शुगर की दिक्कत रहती है तो धनिया का पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
---------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।