फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शारीरिक संबंध बनाते वक्त कंडोम से भी होती है एलर्जी, जानिए क्या सावधानी बरतें

Fri, 06 Dec 2019 11:12 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 06 Dec 2019 11:12 AM IST
Condom allergy symptoms and Treatment having sex
condom - फोटो : file photo

एलर्जी कोई नई या फिर एक जैसी बीमारी नहीं है। यह बिल्कुल सामान्य चीज है। किसी को धूप से एलर्जी होती है तो किसी को पानी से। किसी को धूल से एलर्जी होती है तो किसी को शोर से। अलग-अलग लोगों को अलग-अलग चीजों से एलर्जी हो सकती है। जानकर हैरानी होगी, लेकिन यह सच है कि कुछ लोगों को कंडोम से भी एलर्जी होती है। क्या आपको भी है? आइए, जानते हैं इसके लक्षण और कारणों के बारे में:

Condom allergy symptoms and Treatment having sex
Condom - फोटो : Social Media

कुछ पुरुषों को कंडोम इस्तेमाल करने से खुजली या जलन की समस्या होती है। वहीं, महिलाओं को वाइट डिस्चार्ज की समस्या हो सकती है। ब्रांड या फ्लेवर बदलने के बाद आपकी एलर्जी ठीक होने का मतलब है कि एलर्जी कंडोम नहीं, बल्कि कंडोम बनाने में यूज होने वाले लुब्रिकेंट की वजह से थी।

Condom allergy symptoms and Treatment having sex
condom

कुछ महिलाओं को कंडोम की वजह से वजाइना संबंधी एलर्जी या समस्या हो सकती है, जैसे- सूजन आना, डिस्चार्ज होना, जलन होना, इचिंग होना और सेक्स में अरुचि। वहीं, कुछ महिलाओं को किसी भी कंपनी या फ्लेवर के कंडोम से दिक्कत या एलर्जी नहीं होती।

विज्ञापन
Condom allergy symptoms and Treatment having sex
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कंडोम से होने वाली एलर्जी का एक बड़ा कारण लुब्रिकेंट होता है। हर तरह का लुब्रिकेंट हर किसी को सूट नहीं करता। अगर कई प्रकार के लुब्रिकेंट वाले कंडोम इस्तेमाल करने के बावजूद आपको महिला या पुरुष को एलर्जी हो रही है तो फिर इसका कारण लेटेक्स हो सकता है।

Condom allergy symptoms and Treatment having sex
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अब प्रश्न उठता है कि ये लेटेक्स क्या है? लेटेक्स वह रबर है, जिससे कंडोम बनाया जाता है। यह स्किन के लिए होती तो बहुत सेफ है, लेकिन कुछ लोगों को इससे एलर्जी होती है। कई बार होता ये है कि सेक्सुअल हेल्थ से जुड़ी तमाम सावधानियां बरतने के बावजूद आपको दिक्कत आ सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed