फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: क्रिसमस के उत्सव में केक-कुकीज बढ़ा सकती हैं वजन-शुगर का लेवल, ऐसे रखें सेहत का ख्याल

Sun, 25 Dec 2022 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 25 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Christmas Party Healthy Precautions to Follow, how to keep weight and sugar level in control
क्रिसमस के उत्सव के दौरान बरतें सावधानी - फोटो : iStock

साल 2022 अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। क्रिसमस-नए साल का उत्सव और छुट्टियों का सीजन भी शुरू हो रहा है। आज क्रिसमस का उत्सव है, प्रभु यीशु के जन्मदिवस को पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लोग एक दूसरे को केक खिलाकर उत्सव का आनंद लेते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इन सबके बीच सेहत को लेकर भी अलर्ट रहने की आवश्यकता होती है। आहार में बरती गई लापरवाही त्योहारों-छुट्टियों के सीजन में आपके शुगर लेवल और वजन को बढ़ा सकती है।



आहार विशेषज्ञ कहते हैं, बहुत से लोगों का छुट्टियों के आसपास वजन बढ़ जाता है। वहीं अगर आप डायबिटिक हैं तो और भी सावधान रहने की आवश्यकता है, केक-कुकीज आदि शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं। त्योहारों के इस सीजन में सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी चाहिए।

आइए जानते हैं कि वजन और शुगर लेवल को कंट्रोल करते हुए किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचे रहने के लिए किन बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है?

Christmas Party Healthy Precautions to Follow, how to keep weight and sugar level in control
वजन बढ़ने का हो सकता है खतरा - फोटो : iStock

क्या है स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, क्रिसमस-नए साल की छुट्टियों का यह समय उत्साह और आनंद का तो होता है पर इन सबके बीच सेहत को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। यूके, पुर्तगाल और डेनमार्क में 1,000 लोगों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि क्रिसमस की अवधि में लोगों ने औसतन दो फीसदी वेट गेन किया। वजन बढ़ने की समस्या और इसपर ध्यान न देना, लंबी अवधि में कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकती है। त्योहारों के इस सीजन में कुछ बातों को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहना चाहिए। 

Christmas Party Healthy Precautions to Follow, how to keep weight and sugar level in control
क्रिसमस के खान-पान को लेकर बरतें सावधानी - फोटो : pixabay

खान-पान को लेकर बरतें सावधानी

क्रिसमस-नए साल की पार्टियों के दौरान सेहत को नजरअंदाज न करें, आहार का विशेष ध्यान रखें। स्वस्थ आहार का सेवन करें। अधिक मात्रा में केक-कुकीज खाने से बचें, इन चीजों से न सिर्फ शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है साथ ही ये तेजी से बजन बढ़ाने वाली भी हो सकती हैं। आहार में मौसमी फलों-सब्जियों को शामिल करें। बॉडी डिटॉक्स करने वाले फलों-सब्जियों के जूस का सेवन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas Party Healthy Precautions to Follow, how to keep weight and sugar level in control
नियमित व्यायाम जरूरी - फोटो : Pixabay

व्यायाम बहुत आवश्यक

शरीर को स्वस्थ रखने और वजन को कंट्रोल रखने में नियमित व्यायाम की आदत को सबसे आवश्यक माना जाता है। इससे वजन और शुगर लेवल दोनों को कंट्रोल किया जा सकता है।  छुट्टियों के सीजन में भी योग-व्यायाम को जारी रखें। ये कैलोरी को तेजी से बर्न करने में मददगार होते हैं, जिससे वजन बढ़ने का खतरा कम होता है। सेहत को हमेशा प्राथमिकता में रखें।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed