चैत्र नवरात्रि के पर्व की शुरुआत आज से हो चुकी है। नौ दिन का यह पर्व शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा के लिए समर्पित है। इस दौरान कई लोग नौ दिन तक उपवास रखकर मां दुर्गा की उपासना करते हैं। उपवास के दौरान अक्सर यह देखने को मिलता है कि लोग खाने से बचते हैं, जिसका स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। नवरात्रि में पूरे नौ दिन तक व्रत रखना आसान बात नहीं है। उपवास के दौरान भी संतुलित आहार बहुत जरूरी होता है। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े। आइए जानते हैं व्रत के दौरान अपने सेहत पर कैसे ध्यान दें...
Chaitra Navratri 2020: उपवास में इन खास तरीकों से रखें सेहत पर ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह की शुरुआत कुछ इस तरह
नवरात्रि के उपवास करने वाले लोगों को अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी से करना चाहिए। नींबू पानी शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है, जिससे आप स्वस्थ और तरोताजा महसूस करेंगे। वहीं उपवास में कम भोजन करने की वजह से पाचन तंत्र भी कमजोर हो जाता है। इस समस्या के लिए गुनगुने पानी का सेवन सबसे बढ़िया उपाय है।
फलों का सेवन
नवरात्रि में पूरे नौ दिन का उपवास करने से शरीर को पौष्टिक तत्वों की कमी हो जाती है। ऐसे में फलों का सेवन करना बहुत जरूरी है। सेब, पपीता, अनार और नाशपाती जैसे फलों के सेवन से सेहत को लाभ होता है। यह फल शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं होने देते हैं। वहीं पपीता के सेवन से पाचन तंत्र भी ठीक रहता है।
दूध-मलाई से दूरी
नवरात्रि उपवास में पनीर और मलाई वाले दूध का सेवन करने से बचना चाहिए। मलाई वाले चीजों के सेवन से आपको आलस आएगा और आप थका हुआ भी महसूस करेंगे। उपवास में गरिष्ठ भोजन करने से सेहत को कई नुकसान होते हैं।
व्रत से पहले सेहत पर दें ध्यान
नवरात्रि का उपवास करने से पहले एक बार आपको अपने सेहत पर जरूर ध्यान देना चाहिए। यदि आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर किसी प्रकार की कोई समस्या लग रही है तो डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही व्रत करें। गर्भवती महिलाओं को उपवास करने से बचना चाहिए।