फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये कैंसर हैं 'साइलेंट किलर', नहीं होते कोई शुरुआती लक्षण

Mon, 23 Jan 2017 04:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Mon, 23 Jan 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
cancers that show no signs
फिटनेस

सही समय पर अगर कैंसर का पता चल जाए तो उसका इलाज संभव है। इसके लिए समय-समय पर शरीर का चेकअप करवाते रहना चाहिए। लेकिन कुछ कैंसर ऐसे भी होते हैं जिनके शुरुआती लक्षणों का पता नहीं चल पाता। इसलिए हमेशा ही सावधानी बरतने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं इन कैंसर के बारे में।

Trending Videos

ये कैंसर हैं 'साइलेंट किलर', नहीं होते कोई शुरुआती लक्षण

cancers that show no signs
फिटनेस

प्रोस्टेट कैंसर

ये कैंसर मर्दों में पाई जाने वाली प्रोस्टेट ग्रंथियों में होता है। 50 वर्ष की आयु में इस कैंसर के होने की संभावना अधिक रहती है। डॉक्टरों का कहना है कि शुरुआत में इसका पता लगाना मुश्किल होता है क्योंकि इसमें किसी भी प्रकार के लक्षण का पता नहीं लगता। अगर परिवार में पहले कोई इस समस्या से जूझ रहा हो तो इस पर ध्यान देने की जरूरत होती है। इसके अलावा पेशाब में खून, या पीठ में अक्सर दर्द की शिकायत रहती है तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

ये कैंसर हैं 'साइलेंट किलर', नहीं होते कोई शुरुआती लक्षण

cancers that show no signs
फिटनेस

पेट का कैंसर

पेट में दर्द को लोग आम समस्या मानते हैं। लेकिन अगर आपको अक्सर ही गैस की समस्या रहती है तो ये पेट का कैंसर की वजह हो सकती है। अगर 55 साल की उम्र पार होने के बाद आपको भूख कम लगना, सीने में जलन और तेजी से वजन कम होने लगे तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये कैंसर हैं 'साइलेंट किलर', नहीं होते कोई शुरुआती लक्षण

cancers that show no signs
फिटनेस

टेस्टीकुलर कैंसर

ये कैंसर भी सिर्फ मर्दों में होता है। 20 से 45 साल की ही उम्र में इस कैंसर के होने की संभावाना रहती है। शुरुआत में इसके कोई लक्षण उभर कर नहीं आते लेकिन आज के समय में इसका इलाज संभव है।

विज्ञापन

ये कैंसर हैं 'साइलेंट किलर', नहीं होते कोई शुरुआती लक्षण

cancers that show no signs
फिटनेस

किडनी का कैंसर

हालांकि किडनी में होने वाले कैंसर के बारे में आपने शायद ही कभी सुना होगा। लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार, हर साल हजारों पुरुष और महीलाएं इस समस्या से जूझते हैं। इसके भी शुरुआती दौर में कोई लक्षण उभर कर नहीं आते। अगर कमजोरी, तेजी से वजन घटना, सर्दी-जुकाम, दर्द आदि की शिकायत रहती है तो डॉक्टर से इसकी जांच जरूर करवाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed