फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Breast Cancer Awareness month 2019:जानें स्तन कैंसर के लक्षण और इससे बचने के तीन जरूरी उपाय

Mon, 07 Oct 2019 07:48 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 07 Oct 2019 07:48 AM IST
विज्ञापन
Breast Cancer Awareness month 2019 symptoms of breast cancer and their three solution
- फोटो : file photo

स्तन कैंसर आज के समय की एक गंभीर बीमारी बन चुका है। स्तन कैंसर महिलाओं में अधिक पाया जाता है। स्तन कैंसर के प्रति जागरुकता न होने की वजह से यह बीमारी दिन प्रतिदिन फैलती जा रही है।  यदि स्तन कैंसर के लक्षणों से हम अवगत हो तो इसे शुरुआत में ही रोका जा सकता है। स्तन कैंसर के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए स्तन कैंसर अवेयरनेस मंथ (breast cancer awareness month 2019) मनाया जाता है। इस मौके पर आइए जानते हैं स्तन कैंसर के लक्षण और इसके उपाय। 

Breast Cancer Awareness month 2019 symptoms of breast cancer and their three solution
- फोटो : Getty Images
ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण क्या हैं 
स्तन कैंसर का सबसे प्रमुख लक्षण स्तन में गांठ होना 
निप्पल अंदर की तरफ रहना और तरल पदार्थ आना या पपड़ी बनना
स्तन पर चकत्ते या सूजन आना 
स्तन के आकार में बदलाव आना 
 
Breast Cancer Awareness month 2019 symptoms of breast cancer and their three solution
- फोटो : pixabay

स्तन कैंसर से बचने के तीन मुख्य उपाय 
मैमोग्राफी (स्तन चित्रण) करवाना चाहिए। मैमोग्राफी (स्तन चित्रण) से कैंसर की बीमारी का पता चल जाता है। इसलिए 40 से अधिक उम्र की महिलाओं को मैमोग्राफी करवाते रहनी चाहिए। इसके अतिरिक्त अगर आपके घर में पहले किसी महिला को स्तन कैंसर हो चुका है , तो आपको डॉक्टर की सलह लेकर हर वर्ष मैमोग्राफी टेस्ट करवाना चाहिए। ऐसा करने  से आप आसानी से पता लगा सकती हैं कि क्या आपको स्तन कैंसर तो नहीं। इसके अलावा अगर आपके स्तन में दर्द हो या स्तन का आकार बदलने लगे। इस स्थिति में भी आप एक बार डॉक्टर से इस बारे में जरूर बात करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Breast Cancer Awareness month 2019 symptoms of breast cancer and their three solution

स्वस्थ आहार लें। अपने आहार में हरी हरी पत्तेदार सब्जियों और फलों का सेवन जरूर करें। अधिक मात्रा में अनार खाएं। अनार में कई ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जो स्तन कैंसर को रोकने में काफी सहायक है। इसके अतिरिक्त प्रोटीन और विटामिन से भरपूर पर्दाथों का सेवन जरूर करें। यह स्तन कैंसर के खतरे को कम करता है। 

विज्ञापन
Breast Cancer Awareness month 2019 symptoms of breast cancer and their three solution
कैंसर - फोटो : डेमो

एक अध्ययन में यह बात कही गयी थी कि अखरोट स्तन कैंसर को रोकने में प्रभावी है। अखरोट में कई पोषक तत्व जैसे  विटामिन ई, विटामिन बी 6, कैल्शियम और खनिज पर्दाथ पाए जाते हैं जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकती हैं। अगर आप नियमित रूप से अखरोट  का सेवन करेंगे तो इससे स्तन कैंसर होने की संभावना कम हो सकती है।यही नहीं अखरोट खाने से न केवल कैंसर बल्कि आर्थराइटिस ,  त्वचा संक्रमण, अस्थमा, एग्जीमा जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचा सकता हैं। अखरोट कैंसर को कम करने में बेहद सहायक पर्दाथ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed