{"_id":"5d4bdc7c8ebc3e6ca1650f48","slug":"body-gives-you-these-5-signs-before-you-get-cancer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैंसर होने से पहले शरीर देता है आपको ये पांच संकेत, क्या आपने इन पर ध्यान दिया","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कैंसर होने से पहले शरीर देता है आपको ये पांच संकेत, क्या आपने इन पर ध्यान दिया
Fri, 09 Aug 2019 11:19 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Fri, 09 Aug 2019 11:19 AM IST
- फोटो : pixa
कैंसर की बीमारी मौजूदा दौर में लाइलाज बन गई है। इसका एक कारण समय से कैंसर के जिम्मेदार कारकों का पता न चलना है। वहीं दूसरा कारण इस बीमारी के इलाज का बहुत खर्चीला होना भी है। जिससे बहुत से लोग कैंसर की चपेंट में आके बिना इलाज के दम तोड़ देते हैं। अगर कैंसर से बचाव करना है तो जरूरी है कि इसके शुरुआती स्टेज में ही इसका पता लगाया जाए। आइए जानते हैं वो कौन से लक्षण हैं जिन पर ध्यान देकर आप कैंसर से बचाव कर सकते हैं।
लागातार सांस फूलना
कई बार ऐसा होता है कि बिना किसी थकान के या जरा सा चलने से ही सांस फूलने लगती है, अगर आपके साथ ऐसा कुछ हो तो तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें। क्योंकि सामान्यत: ज्यादा तेज दौड़ने या चलने से ही सांस फूलती है।
- फोटो : pixa
भूख कम लगना
भूख न लगने की वजह ज्यादातर पाचन तंत्र का खराब होना होता है। अगर आपको पाचन संबंधी कोई परेशानी है और भूख नहीं लग रहीं है तो ये कुछ दिनों में ठीक हो जाता है। लेकिन अगर आपके साथ ये समस्या लंबे समय से है तो जरूरत है कि आप किसी डॉक्टर से संपर्क करें क्योंकि ये समस्या कैंसर के शुरूआती लक्षणों में से एक हो सकती है।

विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
लगातार खून बहना
आपको अगर कभी शौच के रास्ते या फिर खांसते या थूकते समय ब्लीडिंग हो जाए तो तुरंत सावधान हो जाएं। ये समय बिल्कुल भी लापरवाही करने का नहीं है, तुरंत ही किसी अच्छे डॉक्टर से सम्पर्क करें। चाहे ये लक्षण कैंसर का नभी हो लेकिन शरीर में किसी न किसी बीमारी का संकेत तो है ही।
- फोटो : pixa
घाव का ठीक न होना
डायबिटीज के मरीजों के साथ होता है कि यदि उनके शरीर में कोई घाव हो जाए तो वह जल्दी ठीक नहीं होता। लेकिन अगर आपको शुगर की बीमारी नहीं है और कहीं पर चोट लगने पर वो ठीक होने का नाम नहीं ले रही है तो तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें। क्योंकि यहीं छोटी-छोटी लापरवाहियां आगे चलकर बड़ी परेशानी का कारण बनती हैं।