फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माउथ वॉश के इस्तेमाल के बाद भी नहीं जाती मुंह से दुर्गंध तो इन बातों का रखें ध्यान

Fri, 09 Aug 2019 07:57 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 09 Aug 2019 07:57 AM IST
विज्ञापन
what causes responsible for mouth odour and how to get rid at home
- फोटो : pixa
बहुत से लोगों के मुंह से इतनी भयानक दुर्गंध आती है कि उनसे बात करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अत्यंत शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग माउथ वॉश का सहारा लेते तो हैं। लेकिन यह उपाय भी ज्यादा देर असर नहीं करता। तो अगर आपके साथ भी कुछ ऐसी समस्या है और लोग आपसे बातें करने से कतराते हैं तो इन समस्या से छुटकारा पाने के लिए डॉक्टरों के बताए इन उपायों को आजमाएं।

 

what causes responsible for mouth odour and how to get rid at home
- फोटो : pixa
मुंह की बदबू के कारण
सबसे पहले तो जरूरी है कि आप यह जाने कि मुंह से बदबू क्यों आती है। डेंटिस्ट के मुताबिक मुंह से बदबू आने की सबसे बड़ी वजह ठीक ढंग से मुंह की सफाई न करना है। जिसकी वजह से बैक्टीरिया और यीस्ट का प्रभाव बढ़ जाता है। अगर आप रात को सोने से पहले कुल्ला नहीं करते हैं तो भोजन के कण सड़ जाते हैं और मुंह में बदबू के आने का कारण बनते हैं।

 

what causes responsible for mouth odour and how to get rid at home
- फोटो : pixa
मुंह की बदबू दूर करने का आसान उपाय
मुंह की बदबू दूर करने का सबसे आसान और सरल उपाय है कि ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। पानी पीने से मुंह सूखेगा नहीं और कीटाणु पनप नहीं पाएंगे। डॉक्टरों का कहना है कि दिन भर में कम से कम तीन-चार लीटर पानी पीना चाहिए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
what causes responsible for mouth odour and how to get rid at home
- फोटो : pixa
मुंह की दुर्गंध दूर करने के लिए रखें इन बातों का ख्याल

मुंह की दुर्गंध दूर करने के लिए जरूरी है कि रोज रात को सोने से पहले अच्छी तरह से कुल्ला करें। सोने के पहले चाय, कॉफी, शराब का सेवन न करें। रोज नियम से दिन में दो बार ब्रश जरूर करें। पानी के अलावा भी तरल पदार्थों का सेवन करते रहना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed