फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन में दावा: टाइप-2 डायबिटीज में काफी फायदेमंद है यह आटा, एक हफ्ते में ही शुगर लेवल कर सकता है कंट्रोल

Abhilash Srivastava अभिलाष श्रीवास्तव
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:45 PM IST
विज्ञापन
blood sugar lowering tips, Green jackfruit flour lower down type-2 diabetes
डायबिटीज में क्या खाना फायदेमंद है? - फोटो : Pixabay

वैश्विक स्तर पर डायबिटीज की समस्या बड़े खतरे के तौर पर उभरती जा रही है। भारत में हालात और भी चिंताजनक हैं, आंकड़े बताते हैं कि दुनियाभर में डायबिटीज के हर छह में से एक रोगी भारत से है। इतना ही नहीं, भारत को 'डायबिटीज कैपिटल' के रूप में भी जाना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक डायबिटीज साइलेंट किलर बीमारियों में से एक है, जो कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को भी बढ़ा सकती है। यही कारण है कि सभी लोगों को लगातार इस गंभीर रोग से बचाव के उपाय करते रहने की आवश्यकता है। विशेषकर जिन लोगों को आनुवांशिक रूप से मधुमेह का खतरा है, उन्हें और भी सतर्कता बरतनी चाहिए।



नेचर जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए एक बेहतरीन उपाय के बारे में बताया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि हरे कटहल के आटे का सेवन करना टाइप-2 डायबिटीज में काफी फायदेमंद हो सकता है। ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित बनाए रखने में इसके जबरदस्त परिणाम देखने को मिले हैं। अमेरिकन डायबिटीज़ एसोसिएशन भी इसे प्रमाणिकता दे चुका है। आइए आगे की स्लाइडों में इस अध्ययन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

blood sugar lowering tips, Green jackfruit flour lower down type-2 diabetes
टाइप-2 डायबिटीज में कटहल का आटा है फायदेमंद - फोटो : iStock

डायबिटीज में हरे कटहल का आटा फायदेमंद
शोधकर्ताओं ने हरे कटहल के आटे के प्रभाव को जानने के लिए 12 सप्ताह तक 40 प्रतिभागियों (24 पुरुषों और 16 महिलाओं) पर अध्ययन किया। प्रतिभागियों को दैनिक भोजन के साथ हरे कटहल के आटे से तैयार चीजें खाने को दी गईं। इस अध्ययन के परिणाम को अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन में रखा गया। शोधकर्ताओं ने बताया कि हरे कटहल के आटे के नियमित सेवन से टाइप-2 डायबिटीज रोगियों में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

blood sugar lowering tips, Green jackfruit flour lower down type-2 diabetes
हरे कटहल के आटे के फायदे - फोटो : Pixabay

ब्लड शुगर के स्तर को कर सकता है कम
राजीव गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान प्रोफेसर के ए गोपाल राव और सुनील नायक द्वारा सह-लिखित इस अध्ययन में बताया गया है कि कटहल के आटे का सेवन करने वाले लोगों के एचबीए1सी, एफपीजी (फास्टिंग प्लाजमा ग्लूकोज) और पीपीजी (पोस्टप्रिडेंशल प्लाजमा ग्लूकोज) में भी काफी सुधार देखने को मिला।  शोधकर्ताओं ने डायबिटीज रोगियों के फास्टिंग और खाने के बाद शुगर की मात्रा में भी कमी दर्ज की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
blood sugar lowering tips, Green jackfruit flour lower down type-2 diabetes
मधुमेह को कंट्रोल करने के करें उपाय - फोटो : Pixabay

क्या कहते हैं अन्य अध्ययन?
कटहल के आटे के प्रभाव को जानने के लिए इससे पहले किए गए अध्ययनों में भी अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। साल 2016 में, सिडनी विश्वविद्यालय के एक अध्ययन ने भी मधुमेह प्रबंधन के लिए इस आटे को काफी कारगर बताया था। अध्ययन के अनुसार यह आटा मधुमेह रोगियों को जटिलताओं से बचाने में मदद कर सकता है। यह ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ने से रोकने में सहायक है, ऐसे में इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन
blood sugar lowering tips, Green jackfruit flour lower down type-2 diabetes
डायबिटीज में आहार का रखें विशेष ध्यान - फोटो : iStock

क्या है अध्ययन का निष्कर्ष?
अध्ययन के निष्कर्ष में वैज्ञानिकों ने बताया कि आहार के साथ कटहल के आटे से तैयार चीजें देने के एक सप्ताह के भीतर ही रोगियों के ब्लड शुगर में कमी देखने को मिली। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह तेजी से डायबिटीज की समस्या को नियंत्रित करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा डायबिटीज रोगियों को आहार में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजों को अधिक शामिल करना चाहिए, ताकि ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल किया जा सके।

 


----------------
स्रोत और संदर्भ
Efficacy of green jackfruit flour as a medical nutrition therapy replacing rice or wheat in patients with type 2 diabetes mellitus

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed