फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: रक्त शुद्धिकरण करके कई बीमारियों के जोखिम को कर सकते हैं कम, ये उपाय हैं बेहद कारगर

Mon, 05 Sep 2022 12:08 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 05 Sep 2022 12:08 PM IST
विज्ञापन
blood purification home remedies in hindi, blood toxicity causes and prevention
रक्त को शुद्ध करना बहुत आवश्यक - फोटो : Pixabay

रक्त की हमारे पूरे शरीर में ऑक्सीजन से लेकर हार्मोन्स तक के संचरण में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में अगर इसमें किसी प्रकार की अशुद्धि आ जाए तो इसका असर संपूर्ण शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को ऐसे उपाय करते रहने की सलाह देते हैं जिससे रक्त को शुद्ध रखा जा सके।



रक्त को साफ और विषाक्त पदार्थों-अपशिष्ट से मुक्त रखने के लिए आहार की विशेष भूमिका होती है। इसके लिए आयुर्वेद में कई ऐसे तरीकों के बारे में बताया गया है जिससे रक्त को साफ करने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। 

वैसे तो हमारा शरीर स्वयं ही रक्त से अपशिष्टों को बाहर करके इसे साफ किया करता है। लिवर और किडनी में निरंतर यह प्रक्रिया चलती रहती है। हालांकि अल्कोहल, आहार में गड़बड़ी और दवाओं के अधिक सेवन के कारण कुछ स्थितियों में इन अंगों के लिए भी इसको फिल्टर कर पाना कठिन हो जाता है। ऐसी स्थिति में रक्त में अशुद्धि बढ़ने लगती है जिसका शरीर पर कई प्रकार से नकारात्मक प्रभाव देखा जा सकता है। रक्त की अशुद्धि को दूर करने के लिए कुछ चीजों का सेवन आपकी मदद कर सकते हैं। आइए इस बारे में जानते हैं।

blood purification home remedies in hindi, blood toxicity causes and prevention
भरपूर पानी पीते रहना जरूरी - फोटो : istock

पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना जरूरी

रक्त को साफ और अपशिष्टों से मुक्त रखने का सबसे कारगर तरीका है, भरपूर मात्रा में पानी पीते रहना। पानी पीते रहने से किडनी के कार्य में आसानी होती है। पानी आपकी रक्त वाहिकाओं को खुला रखने में भी मदद करता है ताकि रक्त का बेहतर तरीके से संचरण होता रह सके।

नेशनल किडनी एसोसिएशन के अनुसार, अगर आपका पेशाब हल्का पीला या रंगहीन रहता है तो इसका अर्थ है कि किडनी ठीक तरीके से काम कर रही है और आपका रक्त अपशिष्टों से मुक्त है।

blood purification home remedies in hindi, blood toxicity causes and prevention
कॉफी पीने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : istock

कॉफी का संयमित मात्रा में सेवन

कॉफी को अध्ययनों में कई प्रकार से सेहत के लिए लाभकारी पाया गया है। कॉफी पीने से लिवर पर सुरक्षात्मक प्रभाव हो सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि कॉफी पीने से लिवर की क्रोनिक बीमारियों वाले लोगों में सिरोसिस का खतरा कम हो जाता है। लिवर के कार्य के भी बेहतर रखने में कैफीन की संयमित मात्रा लाभकारी हो सकती है। हालांकि हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि कॉफी का सेवन संयमित मात्रा में ही किया जाना चाहिए। इसका अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
blood purification home remedies in hindi, blood toxicity causes and prevention
सेब खाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay

सेब खाने से भी मिलता है लाभ

रक्त शु्द्धिकरण के लिए जिन चीजों के सेवन को विशेषज्ञ लाभकारी मानते हैं, सेब उनमें से एक है। सेब में पेक्टिन नामक घुलनशील फाइबर की उच्च मात्रा होती है। घुलनशील फाइबर आपके रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। चूंकि हाई ब्लड शुगर आपके किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है, ऐसे में उन चीजों का सेवन किया जाना चाहिए जिससे किडनी का कार्य आसान हो सके। सेब का सेवन इसमें आपके लिए मददगार हो सकता है। 

विज्ञापन
blood purification home remedies in hindi, blood toxicity causes and prevention
नीम से रक्त रहता है साफ - फोटो : iStock

नीम के पत्तों का सेवन

रोजाना खाली पेट 8-10 नीम के पत्तों का सेवन करना रक्त को शुद्ध करने के साथ शरीर के लिए कई अन्य प्रकार से भी लाभकारी हो सकता है। नीम के पत्तों में रक्त से अशुद्धि को कम करने वाले गुण होते हैं। इसके सेवन से त्वचा की समस्याओं जैसे मुंहासे, एक्जिमा और चकत्ते आदि का जोखिम कम होता है। यह रक्त शोधक का काम करता है और त्वचा सहित शरीर के अंगों को अपशिष्टों के कारण होने वाली दिक्कतों से सुरक्षित रखने में भी मदद करता है। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed