फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैक्ट चेक: क्या इस घरेलू नुस्खे हो सकता है ब्लैक फंगस का इलाज? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

Wed, 26 May 2021 07:58 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 26 May 2021 07:58 AM IST
विज्ञापन
Black fungus infection pib fact check Mucormycosis symptoms and treatment
Black fungus - फोटो : अमर उजाला

कोरोना की दूसरी लहर में ब्लैक फंगस संक्रमण यानी म्यूकरमाइकोसिस बीमारी एक नई आफत बनकर उभरी है। इसके मामले देश के कई राज्यों में देखने को मिले हैं और मामले तेजी से बढ़ भी रहे हैं। ऐसे में इस बीमारी के उचित इलाज और दवाइयों को लेकर भी राज्य सरकारों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर भी ब्लैक फंगस के इलाज के नुस्खे खूब वायरल हो रहे हैं। एक ऐसा ही नुस्खे वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि फिटकरी, हल्दी, सेंधा नमक और सरसों के तेल से म्यूकरमाइकोसिस का इलाज किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है? 

Black fungus infection pib fact check Mucormycosis symptoms and treatment
turmeric oil - फोटो : iStock

पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने वायरल वीडियो में किए गए दावे के फर्जी बताया है और कहा है कि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि फिटकरी, हल्दी, सेंधा नमक और सरसों के तेल से ब्लैक फंगस संक्रमण का इलाज किया जा सकता है। पीआईबी ने इसको लेकर आगाह भी किया है और कहा है कि ऐसी किसी भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या के उपचार के लिए केवल घरेलू नुस्खों पर विश्वास न करें। 

Black fungus infection pib fact check Mucormycosis symptoms and treatment
ब्लैक फंगस - फोटो : अमर उजाला

पीआईबी का कहना है, 'ब्लैक फंगस एक गंभीर बीमारी है, जिसका सही समय पर निदान और उपचार जरूरी है। इसलिए ऐसा कोई भी घरेलू उपचार करने से बचें। इस रोग से संबंधित कोई भी उपचार करने से पहले चिकित्सक से परामर्श जरूर करें।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Black fungus infection pib fact check Mucormycosis symptoms and treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ब्लैक फंगस संक्रमण के इन लक्षणों पर दें ध्यान 

एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया के मुताबिक, म्यूकरमाइकोसिस के कुछ सामान्य लक्षण इस प्रकार हो सकते हैं: 

  • चेहरे पर एक तरफा सूजन 
  • सिरदर्द
  • साइनस  
  • बुखार 
  • नाक से खून आना 
  • नाक के ऊपरी हिस्से पर काले घाव जो जल्दी और गंभीर हो जाते हैं 

विज्ञापन
Black fungus infection pib fact check Mucormycosis symptoms and treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ब्लैक फंगस संक्रमण से बचाव के उपाय  

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि ब्लैक फंगस संक्रमण यानी म्यूकरमाइकोसिस से बचने का सबसे अच्छा उपाय है कि लोगों को बहुत अधिक धूल के सीधे संपर्क से बचना चाहिए, जहां पर मिट्टी या काई है और आप वहां काम कर रहे हैं तो जूते, लंबी पैंट और दस्ताने पहनें, साथ ही त्वचा की चोटों को साबुन और पानी से अच्छी तरह से साफ करें। सबसे जरूरी बात कि अगर इसके लक्षण दिखें तो मरीज को तुरंत डॉक्टर की सलाह पर एंटीफंगल थेरेपी की शुरुआत कर देनी चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed