{"_id":"60ad0b1e04e941553157f14b","slug":"drinking-cold-water-can-be-harmful-for-health-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोनाकाल में न करें बार-बार फ्रिज के पानी का सेवन, हो सकता है गले में संक्रमण","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोनाकाल में न करें बार-बार फ्रिज के पानी का सेवन, हो सकता है गले में संक्रमण
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Tue, 25 May 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खुद से बीमारियों को आमंत्रित करने जैसा है
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Medically reviewed by Dr. Vishesh Akole
डॉ विशेष अकोले, जनरल फिजिशियन
संत रविदास हॉस्पिटल, इंदौर
डिग्री- एम.बी.बी.एस
अनुभव- 28 वर्ष
गर्मियों में कई सारे लोगों को सिर्फ फ्रिज का पानी पीना ही अच्छा लगता है और वे समय के साथ इसे अपनी आदत बना लेते हैं लेकिन ज्यादा फ्रिज का पानी पीने से सिर्फ और सिर्फ नुकसान ही होते हैं और खासकर जब कोरोनाकाल में इसे बार-बार पीने से गले में दर्द जैसी समस्या हो तब तो सामान्य पानी पीना ही बेहतर है। धूप से लौटने या असामान्य तापमान में तो ठंडा पानी पीना खुद से बीमारियों को आमंत्रित करने जैसा है। ठंडा पानी पीने से कई सारी समस्याएं आप को हो सकती है। अगली स्लाइड्स से जानिए कि बार-बार फ्रिज का पानी पीने से कौन-कौनसी समस्याएं होती हैं?
2 of 5
गले को खराब करने लगता है
- फोटो : Social media
गले में संक्रमण
ठंडे पानी का ज्यादा और बेवक्त सेवन आपके गले को खराब कर सकता है। फ्रिज का ज्यादा पानी पीने से आपके गले में म्यूकस पैदा हो सकता है, जो कि गले को खराब करने लगता है। ठंडा पानी पीने से गले में कफ भी होता है। कफ ज्यादा होने पर खांसी और बुखार भी हो सकता है इसलिए सामान्य पानी का ही सेवन करें। इन दिनों ठंडा पानी पीना आपके लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
3 of 5
सामान्य पानी पीना ही आपके लिए सही होगा
- फोटो : अमर उजाला
सिर दर्द
ठंडा पानी बार-बार पीने से बिल्कुल संभव है कि आपको सिरदर्द होने लगे। इससे हमारे सिर की क्रॉनियल नस पर प्रभाव पड़ता है। धूप में से लौटकर ठंडा पानी पीने पर भी सिर दर्द होने लगता है। जब बहुत तेज प्यास लग रही हो तब तो भूलकर भी ठंडा पानी न पिएं क्योंकि इससे प्यास तो बूझती नहीं है पर समस्या जरूर बढ़ जाती है। बाहर से लौटने पर या कूलर में बैठे रहने पर भी सामान्य पानी पीना ही आपके लिए सही होगा, इससे आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ठंडा पानी पेट में जाकर मल को कठोर ही बनाता है
- फोटो : file photo
कब्ज की समस्या
जिन लोगों को कब्ज की समस्या पहले से होती है उन्हें तो बिल्कुल भी ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। इसका सेवन करने से मल त्याग करने में दिक्कत आती है। ठंडा पानी पेट में जाकर मल को कठोर ही बनाता है इसलिए सामान्य पानी का ही सेवन आपके लिए बेहतर रहेगा। आप चाहते हैं कि पेट बिना किसी मशक्कत के साफ हो जाए तो सवेरे उठकर एकबार गर्म पानी जरूर पिएं। इससे आपको कब्ज नहीं होगी।
विज्ञापन
5 of 5
दिन में एकबार तो गर्म पानी जरूर पिएं
- फोटो : social media
बढ़ने लगेगा वजन
यदि आप दिनभर ठंडा पानी पी रहे हैं और सोचते हैं कि आपका वजन क्यों बढ़ रहा है तो इसके पीछे कारण स्पष्ट हैं। ज्यादा ठंडा पानी पीने से पेट में जमा चर्बी सख्त हो सकती है और फैट को निकलने में फिर बहुत दिक्कत आती है इसलिए कोशिश करें कि गर्मी के मौसम में भी फ्रिज का ठंडा पानी पीने की बजाय सामान्य पानी ही पी लें। यदि वजन कम करना चाह रहे हैं तो दिन में एकबार तो गर्म पानी जरूर पिएं।
नोट- यह लेख संत रविदास हॉस्पिटल के डॉक्टर विशेष अकोले से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर विशेष अकोले पिछले 28 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री जी.एस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उत्तर प्रदेश से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।