फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वैक्सीन की रेस में आगे निकला भारत, 60 करोड़ खुराक तय, जानें अन्य देशों का भी हाल

Tue, 03 Nov 2020 04:26 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 03 Nov 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Big Breakthrough on Coronavirus Vaccine pre booking of 60 crore dose by India Have An Edge, Says Global Study
Coronavirus Vaccine - फोटो : Freepic / Amar Ujala

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर के देश अपने नागरिकों के लिए वैक्सीन की खुराक तय करने में लगे हैं। कोरोना से प्रभावित कई देश आबादी के हिसाब से वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पुरजोर कोशिश में लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत ने कोरोना वैक्सीन की 60 करोड़ खुराक का प्री-ऑर्डर कर रखा है। इसके अलावा करीब 100 करोड़ खुराक और पाने की कोशिश चल रही है। एडवांस मार्केट कमिटमेंट्स के एक ग्लोबल एनालिसस यानी वैश्विक विश्लेषण में यह बात सामने आई है। भारत की गिनती वैक्सीन बनाने के मामले में दुनिया के शीर्ष देशों में होती है। यहां की वैक्सीन निर्माता कंपनियों की उत्पादन क्षमता का भी फायदा देश को मिलेगा। 

Big Breakthrough on Coronavirus Vaccine pre booking of 60 crore dose by India Have An Edge, Says Global Study
Coronavirus Vaccine - फोटो : Twitter/Amar Ujala

ग्लोबल एनालिसस के मुताबिक, उच्च और मध्यम आय वाले कई देशों ने आठ अक्तूबर तक करीब चार बिलियन खुराक की बुकिंग कर ली थी। वहीं इसके अतिरिक्त करीब पांच बिलियन खुराक के लिए बातचीत चल रही है। भारत के लिए बड़ी बात यह भी है कि वैक्सीन उत्पादन के मामले में देश अग्रणी है। यहां सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया जैसी शीर्ष वैक्सीन निर्माता कंपनियों के अलावा भारत बायोटेक और जायडस कैडिला जैसी कंपनियां भी हैं, जो वैक्सीन की रेस में आगे चल रही हैं। 

Big Breakthrough on Coronavirus Vaccine pre booking of 60 crore dose by India Have An Edge, Says Global Study
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अमेरिका के ड्यूक ग्लोबल हेल्थ इनोवेशन सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक आठ अक्तूबर तक कोरोना वैक्सीन की बुकिंग के मामले में सिर्फ अमेरिका ही भारत से आगे है। 
 

अमेरिका: 81 करोड़ खुराक तय 160 करोड़ खुराक के लिए बातचीत जारी
भारत: 60 करोड़ खुराक तय 100 करोड़ खुराक के लिए बातचीत जारी
यूरोपियन यूनियन: 40 करोड़ खुराक तय 156 करोड़ खुराक के लिए बातचीत जारी
,
,
,

विज्ञापन
विज्ञापन
Big Breakthrough on Coronavirus Vaccine pre booking of 60 crore dose by India Have An Edge, Says Global Study
कोरोना वायरस वैक्सीन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

ब्रिटेन, कनाडा का क्या है हाल?
आबादी के लिहाज से देखा जाए तो कनाडा ने अपनी आबादी की जरूरत से पांच गुना ज्यादा खुराक की बुकिंग कर रखी है। वहीं, ब्रिटेन ने आबादी से करीब ढाई गुना ज्यादा वैक्सीन खरीदने का सौदा कर रखा है। अमेरिका ने अपनी आबादी की तुलना में 230 फीसदी कवर करने के लिए वैक्सीन की खुराक बुक कर रखी है। 

विज्ञापन
Big Breakthrough on Coronavirus Vaccine pre booking of 60 crore dose by India Have An Edge, Says Global Study
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : twitter

रिसर्च सेंटर के सहायक निदेशक आंद्रिया टेलर के मुताबिक, यह ध्यान रखना जरूरी है कि बुकिंग की गई वैक्सीन की खरीद असल में नियामकों के अप्रूवल  मिलने पर निर्भर करेगी। अबतक बहुत सारी वैक्सीन ट्रायल में हैं, जिन्हें नियामक से मंजूरी नहीं मिली है। ऐसे में जो भी सौदे हो रहे हैं, उनमें से कई सौदे शायद पूरे भी न हो सकें। ऐसी ही आशंकाओं के कारण ब्रिटेन ने पांच अलग-अलग सौदे कर रखे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed