फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना: जानिए किस वैक्सीन के देखे जा रहे हैं सबसे प्रभावी परिणाम, क्या कुछ टीके ज्यादा असरदार हैं?

Thu, 20 May 2021 05:24 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 20 May 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
best efficacy covid vaccine, know covid vaccine efficacy rate comparison
कौन सी वैक्सीन सबसे असरदार - फोटो : PTI

कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर काबू पाने के लिए भारत सरकार ने देश में टीकाकरण की रफ्तार को तेज कर दिया है। देश में अब तक 18.57 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाया जा चुका है। परिणामस्वरूप जिन हिस्सों में ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो चुका है, वहां पर कोरोना संक्रमण की रफ्तार भी कम होनी शुरू हो गई है। हालांकि मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कुछ देशों में आबादी के अधिकतम हिस्से के टीकाकरण के बाद भी वहां संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते देखे जा रहे हैं, जबकि कुछ देशों में इसका बिल्कुल उल्टा है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल आ रहे हैं कि क्या कोविड के कुछ टीके अन्य टीकों की तुलना में बेहतर काम कर रहे हैं? अगर हां, तो कोविड की कौन सी वैक्सीन सबसे ज्यादा प्रभावी है?

best efficacy covid vaccine, know covid vaccine efficacy rate comparison
इज़राइल में कम हो रहे हैं मामले - फोटो : Social media

टीकों के परिणाम में भिन्नता
हालिया मीडिया रिपोर्टस में कुछ देशों का जिक्र मिलता है, जहां वैक्सीनेशन के तुलनात्मक परिणाम एकदम अलग-अलग नजर आ रहे हैं। पहला- इज़राइल जैसे देश जहां टीकाकरण के चलते कोविड के नए मामलों में काफी कमी आई है जबकि सेशेल्स जैसे अन्य देश जहां अधिकतम लोगों का वैक्सीनेशन होने के बाद भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि इसका एक मुख्य कारण विभिन्न प्रकार के टीकों को प्रयोग में लाना हो सकता है।

best efficacy covid vaccine, know covid vaccine efficacy rate comparison
फाइजर वैक्सीन संक्रमण को रोकने में काफी प्रभावी - फोटो : सोशल मीडिया

कौन सी वैक्सीन बेहतर?
विश्वस्तर पर टीकाकरण को लेकर प्राप्त साक्ष्य इंगित करते हैं कि मॉडर्ना और फाइजर जैसी वैक्सीन संक्रमण को रोकने में काफी प्रभावी साबित हो रही हैं। विशेषज्ञ इन टीकों को ले चुके लोगों में भविष्य में संचरण के खतरे को भी कम मान रहे हैं। इसके अलावा दुनियाभर में प्रयोग में लाई जा रही अन्य वैक्सीन बीमारी की गंभीरता और इससे होने वाली मौतों को तो कम कर सकती है लेकिन मॉडर्ना और फाइजर की तरह इनमें अन्य प्रभावी परिणाम कम देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
best efficacy covid vaccine, know covid vaccine efficacy rate comparison
ऐनी वैक्सीन इज बेटर दैन नथिंग - फोटो : PTI

फ्लिंडर्स यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ मेडिसिन एंड पब्लिक हेल्थ में प्रोफेसर निकोलाई पेत्रोव्स्की कहते हैं, ''कुछ टीके, दूसरे की तुलना में बेहतर हैं, इस तरह की बातें शुरू होना स्वाभाविक है। हालांकि हमें जो सबसे महत्वपूर्ण बात याद रखनी है वह यह है कि ऐनी वैक्सीन इज बेटर दैन नथिंग- यानि वैक्सीन कोई भी हो, वह वैक्सीन न लगने से बेहतर ही है। संभव है कि कुछ टीके  मृत्यु या गंभीर बीमारी के जोखिम को तो कम सकते हों पर संचरण को रोकने में उस स्तर पर कारगर न हों जितने की दूसरे हैं।

विज्ञापन
best efficacy covid vaccine, know covid vaccine efficacy rate comparison
वैक्सीनेशन पर देना होगा जोर - फोटो : Social media

हर्ड इम्यूनिटी पर विशेषज्ञों की राय
फाइजर-बायोएनटेक के टीके लेने वाले इज़राइल के लोगों पर किए गए अध्ययन से पता चलता है यह वैक्सीन 90 फीसदी से अधिक एसिम्टोमैटिक मामलों को रोकने में भी प्रभावी हैं। इसपर सिडनी में न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय में महामारी विज्ञानी रैना मैकइंटायर कहते हैं कि इस तरह के साक्ष्य इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इसी के आधार पर निर्धारित किया जा सकता है कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ हर्ड इम्यूनिटी बनती दिख रही है या नहीं?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed