फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunlight & Health: विटामिन-डी के लिए आवश्यक है सूर्य की रोशनी, तो क्या गर्मियों में भी धूप में रहना जरूरी?

Tue, 09 Apr 2024 09:10 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 09 Apr 2024 09:10 PM IST
विज्ञापन
Benefits of Sunlight for overall health Should we take sunlight in summer?
धूप में बैठने के फायदे और नुकसान - फोटो : iStock

विटामिन-डी की हमारे शरीर को नियमित रूप से जरूरत होती है। ये न सिर्फ हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक माना जाता है, साथ ही कोशिकाओं को स्वस्थ रखने, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी विटामिन-डी जरूरी है। सूर्य की रोशनी के संपर्क में रहना शरीर के लिए विटामिन-डी की जरूरतों को पूरा करने का सबसे कारगर तरीका हो सकता है। हालांकि गर्मी के दिनों में जब सूर्य की तेज काफी बढ़ जाती है, ऐसे में भी क्या हमें सूर्य के संपर्क में रहने की जरूरत होती है?



अध्ययनकर्ताओं ने बताया, सूर्य की रोशनी से न सिर्फ हमें विटामिन-डी प्राप्त होता है साथ ही ये हमारे मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए भी जरूरी माना जाता है। सूर्य की रोशनी के संपर्क में रहने से ब्रेन में हैपी हार्मोन सेरोटोनिन की मात्रा बढ़ती है जो हमें खुशी का एहसास कराता है। तो क्या अप्रैल-मई के महीने में भी हमारे लिए धूप में समय बिताना जरूरी है?

Benefits of Sunlight for overall health Should we take sunlight in summer?
धूप में समय बिताना जरूरी - फोटो : Pixabay

विटामिन-डी और सूर्य की रोशनी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं,  जब भी आप सूर्य के बारे में सोचते हैं, तो पहला विचार इससे त्वचा को होने वाले नुकसान के बारे में आता है। कई अध्ययनों में भी कहा जाता रहा है कि सूर्य के अधिक संपर्क में रहने के कारण त्वचा कोशिकाओं की क्षति और यहां तक कि कैंसर का भी जोखिम हो सकता है।

विटामिन-डी की हमें निरंतर आवश्यकता होती है इसलिए सूर्य की रोशनी भी जरूरी है। पर गर्मी के दिनों में इसको लेकर कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है।

Benefits of Sunlight for overall health Should we take sunlight in summer?
सुबह के समय ले सूर्य की रोशनी - फोटो : pixabay

सुबह के समय सूर्य की रोशनी लेना लाभकारी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गर्मी के दिनों में विटामिन-डी की पूर्ति के लिए भी सूर्य की रोशनी के संपर्क में रहना जरूरी है। इसके लिए सुबह के समय की रोशनी को सबसे फायदेमंद माना जाता है। मार्निंग वॉक के समय में 5-10 मिनट सूर्य की रोशनी के संपर्क में रहकर इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं।

हालांकि दिन के समय में धूप में जाने के कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं, इसलिए गर्मियों में सुबह के समय धूप लेना शरीर के लिए विटामिन-डी की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त माना जा सकता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits of Sunlight for overall health Should we take sunlight in summer?
धूप से त्वचा को होने वाले नुकसान - फोटो : iStock

धूप में ज्यादा देर तक रहना हो सकता है हानिकारक

सूर्य की रोशनी हमारे लिए जरूरी तो है पर इसके अधिक संपर्क में रहने के कारण भी कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। धूप में ज्यादा देर तक रहना विशेषतौर पर अधिक तापमान की स्थिति कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का भी कारण हो सकती है। गर्मी के दिनों में बाहर बहुत अधिक समय बिताने से त्वचा कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है, ये ऑटोइम्यून बीमारियों के लिए भी जोखिम कारक हो सकती है। दिन के समय धूप में ज्यादा समय बिताने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
Benefits of Sunlight for overall health Should we take sunlight in summer?
मानसिक स्वास्थ्य की समस्या - फोटो : Pixabay

मानसिक स्वास्थ्य लाभ 

सूरज की रोशनी आपके मस्तिष्क में सेरोटोनिन रसायन को बढ़ावा देने में मदद करती है। यह आपको ऊर्जा देती है, आपके मन को शांत, सकारात्मक और केंद्रित रखने में भी इससे मदद मिलता है। अध्ययनकर्ताओं ने बताया, अवसाद और स्ट्रेस की समस्या से परेशान ज्यादातर लोगों में सेरोटोनिन और विटामिन-डी का स्तर कम देखा जाता रहा है। यानी कि अगर आप दिन का कुछ वक्त रोजाना सूर्य की रोशनी में बिताते हैं तो इससे मानसिक स्वास्थ्य में भी विशेष लाभ पाया जा सकता है। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed