हमारी बेहतर सेहत के लिए कई प्रकार के पोषक तत्वों की दैनिक आवश्यकता होती है, विटामिन-डी उनमें से एक है। हड्डियों को स्वस्थ रखने के साथ कोशिकाओं और शरीर की बेहतर प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए इस विटामिन की जरूरत होती है। सूर्य की रोशनी को विटामिन-डी का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। यही कारण है कि सभी लोगों को रोजाना सुबह की हल्की धूप में वॉक करने की सलाह दी जाती है। सूर्य की रोशनी सिर्फ विटामिन-डी के लिए ही नहीं, शरीर के लिए कई अन्य प्रकार से भी लाभदायक मानी जाती है। रोजाना सूर्य के प्रकाश में कुछ समय बिताने की आदत आपके सेहत को गजब का बूस्ट दे सकती है।
आज का हेल्थ टिप्स: बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है सूर्य की रोशनी, विटामिन-डी के अलावा इन फायदों के बारे में भी जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड्डियों के लिए फायदेमंद
हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन-डी की आवश्यकता होती है। सूर्य की रोशनी इसका सबसे अच्छा स्रोत मानी जाती है। शोध से पता चलता है कि सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने पर हमारा शरीर विटामिन-डी का उत्पादन करता है । विटामिन-डी शरीर में कैल्शियम की उचित मात्रा बनाए रखने में सहायक है, ऐसे में सूर्य की रोशनी के संपर्क में रहना आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकता है। कैल्शियम, हड्डियों को मजबूत करने, पतले होने और आसानी से टूटने से बचाने में सहायक है।
मूड विकारों को कम करती है
सूर्य की रोशनी का संपर्क आपके मूड को बेहतर बनाए रखने में सहायक है। अध्ययनों से पता चलता है कि धूप में समय बिताने से आपका मूड बेहतर होता है। धूप, आपके शरीर में सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाती है। सेरोटोनिन, एक न्यूरोट्रांसमीटर है जो मूड को खुश रखने में मददगार मानी जाती है।
मन को शांत रखने और ध्यान केंद्रित करने में इसका लाभ है। कुछ शोध बताते हैं कि सर्दियों के महीनों में धूप की कमी के कारण लोगों में मूड से संबंधित विकारों का जोखिम बढ़ जाता है।
आयु को बढ़ाती है
30,000 स्वीडिश महिलाओं पर किए गए एक अध्ययन से पता चलता है कि जो लोग धूप में अधिक समय बिताते हैं, उनमें अक्सर कमरों में रहने वालों की तुलना में लंबे समय तक जीवित रहने की संभावना अधिक होती है। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि इसकी पुष्टि के लिए और अधिक शोध की आवश्यकता है।
प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए आवश्यक
सूर्य की रोशनी के संपर्क में रहना शरीर की इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ावा देने में काफी मददगार हो सकता है। शोध से पता चलता है कि विटामिन-डी हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण है, और सूरज की रोशनी के लगातार संपर्क में रहने से आप इसे बेहतर बनाए रखने में सफल हो सकते हैं। स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली सर्जरी के बाद बीमारी, संक्रमण, कुछ प्रकार के कैंसर, कोरोना संक्रमण आदि के जोखिम को कम करने में मदद कर सकती है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। अमर उजाला किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।