फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: सिर्फ डायबिटीज ही नहीं, मीठी चीजों का कम सेवन करके इन समस्याओं से भी रह सकते हैं सुरक्षित

Sat, 05 Mar 2022 07:42 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 05 Mar 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
Benefits of Reducing Sugar Intake, how sugar affect overall health
मीठी चीजों का ज्यादा सेवन है नुकसानदायक - फोटो : Pixabay

डायबिटीज, दुनियाभर में सबसे तेजी से बढ़ती बीमारियों में से एक है। इस रोग में ब्लड शुगर का स्तर काफी बढ़ जाता है, जो कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को बढ़ावा दे सकती है। यही कारण है कि इस बीमारी से बचाव करने के लिए लोगों को चीनी या अन्य मीठी चीजों का कम से कम सेवन करने की सलाह दी जाती है। मिठाइयों से लेकर कुछ पेय पदार्थों तक, कई चीजों में चीनी की मात्रा अधिक हो सकती है। चीनी के ये छोटे क्रिस्टल आपके शरीर को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। 



अगर आपको लगता है कि चीनी का अधिक सेवन करने से सिर्फ डायबिटीज का खतरा अधिक होता है, तो यह आपकी भूल है। अधिक मात्रा में चीनी या अन्य मीठी चीजों का सेवन मधुमेह के साथ मोटापा, सूजन आदि के खतरे को भी बढ़ा सकता है। आहार में चीनी का सेवन कम करना चाहिए। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि ऐसा करना आपके लिए किस तरह से लाभदायक हो सकता है?

Benefits of Reducing Sugar Intake, how sugar affect overall health
मीठी चीजों से बढ़ता है शुगर का स्तर - फोटो : iStock

ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल
यह ज्ञात तथ्य है कि चीनी का अधिक सेवन करना ब्लड शुगर के स्तर को प्रभावित कर सकता है। मीठी चीजें  इंसुलिन प्रतिरोध को भी बढ़ा देती हैं जो रक्त में शर्करा की मात्रा को तेजी से बढ़ाने का कारक मानी जाती है। यदि आप मधुमेह से पीड़ित नहीं भी हैं, तो भी चीनी का सेवन कम करें, ऐसा करके आप प्रीडायबिटीज के खतरे को कम कर सकते हैं। डायबिटीज के कारण शरीर में कई अन्य तरह की गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। 

Benefits of Reducing Sugar Intake, how sugar affect overall health
वजन कम करने के उपाय - फोटो : iStock

मीठी चीजों का वजन पर असर
क्या आप जानते हैं कि चीनी या मीठी चीजों का अधिक सेवन करने से वजन बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाता है? मीठी चीजों का लंबे समय तक अधिक सेवन रक्त शर्करा, इंसुलिन प्रतिरोध और लेप्टिन प्रतिरोध को बढ़ा देता है जिसके कारण शरीर में अतिरिक्त वसा जमा होने लगती है जो वजन बढ़ने का कारण बनती है। यदि आप वजन कम करने की कोशिशों में लगे हुए हैं तो आहार में बदलाव, विशेषकर अधिक शर्करा वाली चीजों का सेवन प्रतिबंधित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits of Reducing Sugar Intake, how sugar affect overall health
शुगर रश की समस्या से करें बचाव - फोटो : Pixabay

शरीर रहता है ऊर्जावान
मीठी चीजों का कम सेवन करना आपके शुगर के स्तर को बेहतर बनाए रखने में भी मदद करता है। क्या आप 'शुगर रश' के बारे में जानते हैं? चीनी के अधिक सेवन के बाद ऊर्जा में अचानक वृद्धि होती है, जिसके बाद आपको थकान महसूस होने लगता है। चीनी का सेवन कम करने से ऊर्जा के इस अचानक उछाल को रोकने के साथ ऊर्जा के एक समान प्रवाह को बनाए रखने में मदद मिलती है। सेहत के लिहाज से किसी भी चीज का अचानक से होने वाला प्रभाव लंबे समय के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 

विज्ञापन
Benefits of Reducing Sugar Intake, how sugar affect overall health
ज्यादा मीठा खाना मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक - फोटो : Pixabay

मानसिक स्वास्थ्य पर असर
चीनी वाली चीजों का सेवन कम करके आप मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाए रख सकते हैं। असल में कम मात्रा में मीठी चीजों का सेवन करने से शरीर में सूजन कम होता है, जो मूड में बदलाव, तनाव, चिंता और अवसाद को प्रबंधित करने में मदद कर सकती है। कुछ अध्ययनों ने समग्र मानसिक स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने में भी चीनी के कम सेवन को फायदेमंद बताया है। आहार में चीनी या मीठी चीजों की मात्रा को नियंत्रित करना सुनिश्चित करें। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed