मोटापा एक ऐसी बीमारी है जिसे वक्त रहते कंट्रोल ना किया जाए तो यह हमारे शरीर में कई खतरनाक बीमारियों को जन्म दे देता है। इन दिनों लोग भागदौड़ के लाइफ में घर में खाना बनाने से कतराते है और बाहर फास्टफूड्स खाना शुरू कर देते हैं,जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाता है और शरीर के फैट को बढ़ाना शुरू कर देता है। इसलिए बाहर के खाने पर ज्यादा निर्भर ना हो और समय रहते मोटापा पर कंट्रोल करें।
2 of 7
जिद्दी फैट शरीर के किसी भी हिस्से में जमा हो सकती है
- फोटो : social media
जिद्दी फैट शरीर के किसी भी हिस्से में जमा हो सकती है। कई बार हम देखते हैं किसी के कूल्हों पर चर्बी ज्यादा जमी होती है, जबकी कुछ लोगों का शरीर पतला होता है और बैली फैट ज्यादा होता है। हालांकि पेट की चर्बी शरीर के बाकी हिस्सों में बढ़ने वाली चर्बी से ज्यादा खतरनाक होती है।
3 of 7
पेट की चर्बी को शुरुआती दिनों में ही कंट्रोल करना चाहिए
- फोटो : social media
पेट की चर्बी को शुरुआती दिनों में ही कंट्रोल करना चाहिए। अगर वक्त रहते इस पर ध्यान नहीं दिया तो आप कई खतरनाक बीमारी के शिकार हो सकते हैं। जिन लोगों के शरीर में पेट के पास ज्यादा फैट जमा हो ऐसे लोगों की बॉड़ी को एप्पल शेप कहते हैं, वहीं अगर किसी की बॉडी में फैट नीचे के हिस्से में जमा होती है तो उसे पियर शेप्ड बॉडी कहते हैं।
4 of 7
लड़कियों के लिए तो यह और भी ज्यादा टफ होता है
- फोटो : social media
जिन लोगों को बैली फैट होता है उनमें ज्यादातर को डायबिटीज होने का खतरा होता है। ऐसे लोगों को कम उम्र में ही कार्डियोवैस्कुलर जैसी खतरनाक बीमारी के होने का खतरा होता है। पेट की चर्बी को लेकर सबसे परेशान करने वाली बात यह है कि इसे शरीर के बाकी अंगों की चर्बी के मुकाबले घटाना मुश्किल होता है और लड़कियों के लिए तो यह और भी ज्यादा टफ होता है।
5 of 7
महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन नाम का हार्मोन बनता है
- फोटो : social media
दरअसल महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन नाम का हार्मोन बनता है, जो पेट पर चर्बी जमा करने का काम करता है। इसलिए बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को अपने खान पान पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, क्योंकि जब महिलाएं वेट लॉस करती हैं तो यह सिकुड़ जाता है और थोड़े वक्त बाद यह सक्रिय होने लगता है।