फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cancer Risk: पुरुषों में बहुत कॉमन है प्रोस्टेट कैंसर, युवाओं की ये गड़बड़ आदतें बढ़ा रही हैं खतरा

Mon, 28 Aug 2023 03:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 28 Aug 2023 03:30 PM IST
विज्ञापन
Bad Lifestyle that Causes Prostate cancer, know how to reduce cancer risk in hindi
प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को समझिए - फोटो : istock

कैंसर वैश्विक स्तर पर मृत्यु के बढ़ते जोखिम कारकों में से एक है, हर उम्र के व्यक्ति में इसका खतरा देखा जा रहा है। महिलाओं में जहां सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर की समस्या सबसे कॉमन है  वहीं पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर के मामले सबसे अधिक रिकॉर्ड किए जाते रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, भारतीय पुरुषों में पिछले एक दशक में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा तेजी से बढ़ता हुआ रिपोर्ट किया जा रहा है। लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी इस कैंसर के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती है। 



प्रोस्टेट कैंसर, प्रोस्टेट में होने वाला कैंसर है, यह पुरुषों में अखरोट के आकार की एक छोटी सी ग्रंथि है जो वीर्य का उत्पादन करती है। कई प्रोस्टेट कैंसर धीरे-धीरे बढ़ते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं ज्यादातर मामलों में इसके गंभीर रूप लेने का खतरा इसलिए देखा जाता रहा है क्योंकि समय पर कैंसर का निदान नहीं हो पाता है। इसके लक्षणों की पहचान और समय पर निदान बहुत आवश्यक माना जाता है।

आइए जानते हैं कि हमारे जीवनशैली की कौन सी आदतें प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती हैं?

Bad Lifestyle that Causes Prostate cancer, know how to reduce cancer risk in hindi
प्रोस्टेट कैंसर के बारे में जानिए - फोटो : istock

किन लोगों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा अधिक

कुछ सामान्य से जोखिम कारक प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को बढ़ाने वाले हो सकते हैं जिसमें उम्र और फैमिली हिस्ट्री प्रमुख है। इसके अलावा शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग मोटापे के शिकार हैं उनमें अन्य लोगों की तुलना में इस कैंसर के विकसित होने का जोखिम अधिक हो सकता है। इन जोखिम कारकों पर ध्यान देना और इससे बचाव करते रहना बहुत आवश्यक माना जाता है।

आइए जानते हैं कि जीवनशैली की कौन सी गड़बड़ आदतों के कारण प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा अधिक हो सकता है?

Bad Lifestyle that Causes Prostate cancer, know how to reduce cancer risk in hindi
एंटीकैंसर चीजों का करें सेवन - फोटो : iStock

आहार में गड़बड़ी की समस्या

पोषक तत्वों से भरपूर आहार आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने में मददगार हो सकते हैं। अगर आप पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों का सेवन नहीं कर रहे हैं तो इसके कारण कैंसर विकसित होने का खतरा हो सकता है। कई प्रकार की एंटीकैंसर चीजें आपको इसके जोखिमों से बचाने में मददगार हो सकती हैं। आहार में एंटीऑक्सीडेंट वाली चीजों को शामिल करके आप कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bad Lifestyle that Causes Prostate cancer, know how to reduce cancer risk in hindi
ज्यादा देर तक बैठे रहने की आदत नुकसानदायक - फोटो : Pixabay

लंबे समय तक बैठे रहना खतरनाक

अगर आप भी लंबे समय तक बैठे रहने वाली नौकरी करते हैं तो इसके कारण भी प्रोस्टेट से संबंधित समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। लंबे समय तक बैठे रहने से प्रोस्टेट में ग्रंथि में दबाव के साथ पैल्विक हिस्से में दर्द और असुविधा हो सकती है। इसके अलावा व्यायाम की कमी के कारण भी आपको प्रोस्टेट से संबंधित समस्या होने का खतरा रहता है। इस प्रकार के कैंसर से बचाव के लिए जरूरी है कि दिनचर्या में नियमित रूप से व्यायाम की आदत बनाई जाए।

विज्ञापन
Bad Lifestyle that Causes Prostate cancer, know how to reduce cancer risk in hindi
शराब के अधिक सेवन के नुकसान - फोटो : istock

धूम्रपान और शराब के नुकसान

अमेरिकन कैंसर सोसायटी के विशेषज्ञों ने बताया कि धूम्रपान और शराब के अधिक सेवन के कारण भी प्रोस्टेट कैंसर होने का जोखिम काफी बढ़ जाता है। अध्ययनों से पता चला है कि अत्यधिक मात्रा में शराब पीने से उम्र बढ़ने के साथ प्रोस्टेट कैंसर की दर में वृद्धि हो सकती है। शराब के अलावा धूम्रपान के कारण भी कैंसर कोशिकाओं में वृद्धि हो सकती है। इस तरह के जोखिमों से बचाव के लिए जरूरी है। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed