दुनिया में कई ऐसी बीमारियां हैं, जिन्हें लोग कभी-कभी नजरअंदाज करने की गलती कर देते हैं। इन्हीं में से एक बीमारी है अस्थमा, जिसे दमा भी कहते हैं। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें सांस की नली में सूजन आ जाती है और इसी कारण लोगों को सांस लेने में कठिनाई होने लगती है। सर्दियों में इस बीमारी से पीड़ित लोगों की परेशानी काफी बढ़ जाती है और बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से तो इसके मामले और भी ज्यादा सामने आने लगे हैं। इस कोरोना काल में तो अस्थमा के मरीजों को काफी ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि यह उनकी परेशानी को काफी ज्यादा बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं अस्थमा के कुछ शुरुआती लक्षणों के बारे में, जिन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है।
{"_id":"5ff878181b203d363c230910","slug":"asthma-signs-and-symptoms-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन पांच संकेतों से पहचानें आपको अस्थमा तो नहीं, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
इन पांच संकेतों से पहचानें आपको अस्थमा तो नहीं, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
Fri, 08 Jan 2021 09:02 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 08 Jan 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बार-बार खांसी आना
- वैसे तो सर्दी-खांसी स्वास्थ्य से जुड़ी एक सामान्य समस्या है, लेकिन अगर आपको बार-बार खांसी आती है और अधिकतर दौरे के साथ खांसी होती है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से दिखाना चाहिए। यह अस्थमा यानी दमा का संकेत हो सकता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सांस लेते समय सीटी की आवाज आना
- सांस की समस्या बहुत ही गंभीर होती है, जिसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आपको सांस लेते समय सीटी की आवाज या घर्र-घर्र की आवाज आती है, तो यह अस्थमा का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सांस फूलना
- कभी-कभी ज्यादा थकान की वजह से भी सांस फूलने की समस्या हो जाती है, लेकिन अगर आप थके हुए नहीं है या फिर थोड़ा सा भी चल लेते हैं और सांस फूलने लगती है, तो यह अस्थमा का लक्षण हो सकता है। इस संकेत को आपको समझना चाहिए, नहीं तो आगे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सीने में जकड़न और भारीपन
- जिन लोगों को दिल की बीमारी होती है, उनके सीने में जकड़न और भारीपन की समस्या आम है, लेकिन अगर आपको ये बीमारी नहीं है और फिर भी ऐसी समस्या होती है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि यह अस्थमा का संकेत हो सकता है।