फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायबिटीज से लेकर ब्लड प्रेशर तक को नियंत्रित रखता है ये मसाला, जानिए इसके फायदे

Thu, 16 Jan 2020 08:40 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 16 Jan 2020 08:40 AM IST
विज्ञापन
asafoetida health benefits diabetes to blood pressure
हींग

हींग, खाने में सिर्फ आपका स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि आपको स्वस्थ भी रखता है। गैस लेकर अपच और पेट की दूसरी समस्याओं में हींग बेहद लाभकारी है। अपने औषधीय, एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेट्री आदि गुण होने से यह ब्लड प्रेशर, डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मदद करती है। इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व बॉडी को बीमारियों से बचाने का काम करती है। तो चलिए जानते है हींग के सेवन से मिलने वाले और फायदो के बारे में...

asafoetida health benefits diabetes to blood pressure
Asafoetida

हींग आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। खून के थक्के बनने से रोकने के साथ खून के प्रवाह को बेहतर बनाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए हींग काफी लाभकारी होता है। हींग डायबिटीज के मरीजों के ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है। सूखी खांसी, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस जैसी सांस से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को भी हींग कम करता है। हींग में मौजूद  एंटी-इंफ्लेमेटी, एंटी-वायरल और एंटीबायोटिक तत्व बलगम, खांसी-जुकाम से राहत दिलाती है। 

 

asafoetida health benefits diabetes to blood pressure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हींग में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी- बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसकी वजह से यह सिर में ब्लड वेसेल्स की सूजन को भी कम करने में मदद करता है। अगर आपके सिर में दर्द हो रहा है तो आप चुटकीभर हींग को एक गिलास पानी में मिलाकर दिन में दो-तीन बार पिएं तो आपको राहत मिलेगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed