फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन: फाइजर वैक्सीन कोरोना के डेल्टा वैरिएंट पर है काफी कारगर, लेकिन छह महीने बाद कम हो रहा असर

Tue, 05 Oct 2021 03:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 05 Oct 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
According to the study the pfizer corona vaccine is very effective on the delta variant of Coronavirus
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

कोरोना वायरस महामारी ने भारत ही नहीं बल्कि लगभग पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया। हर किसी का जीवन किसी न किसी तरीके से इस वायरस की वजह से प्रभावित हुआ और इसी वायरस की वजह से ही लोगों का जीवन जीने का तरीका भी अब पूरी तरह बदल चुका है। भले ही आज हम पहले से बेहतर स्थिति में खुद को देख रहे हैं, लेकिन हम ये बिल्कुल नहीं भूल सकते कि एक समय था, जब इस कोरोना वायरस से बिना किसी हथियार यानी वैक्सीन के मुकाबला कर रहे थे। वहीं, मौजूदा समय में दुनिया के पास एक से बढ़कर एक कोरोना वैक्सीन है, जिसमें से एक फाइजर भी है। फाइजर वैक्सीन को लेकर हाल ही में एक अध्ययन सामने आया है, जिसे लैंसेट मेडिकल जर्नल में प्रकाशित किया गया है। इसमें बताया गया है कि फाइजर की वैक्सीन डेल्टा वैरिएंट पर काफी कारगर है। हालांकि, अध्ययन ये भी बताता है कि, छह महीने बाद फाइजर की वैक्सीन का असर बड़े स्तर पर कम हो रहा है। तो चलिए जानते हैं इस अध्ययन के बारे में...

According to the study the pfizer corona vaccine is very effective on the delta variant of Coronavirus
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

दरअसल, हाल ही में लैंसेट मेडिकल जर्नल में एक अध्ययन प्रकाशित हुआ। इसमें बताया गया है कि छह महीने बाद फाइजर की वैक्सीन का असर बड़े स्तर पर काम हो रहा है। हालांकि, मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने और मौत के मामले में कम से कम 6 महीनों तक वैक्सीन की प्रभावकारिता 90 फीसदी पर बनी हुई है।

According to the study the pfizer corona vaccine is very effective on the delta variant of Coronavirus
कोरोना मरीज - फोटो : istock

अस्पताल में भर्ती होने और मौत के मामले में बेहतर सुरक्षा

  • अध्ययन में बताए डेटा के मुताबिक, फाइजर की वैक्सीन का प्रभाव दूसरे डोज के छह महीनों बाद 88 फीसदी से घटकर 47 फीसदी पर आ गया है। लेकिन अच्छी खबर से भी नजरें नहीं हटाई जा सकती है, क्योंकि अध्ययन ये भी बताता है कि डेल्टा वैरिएंट पर ये वैक्सीन अस्पताल में भर्ती होने और मौत के मामले में बेहतर सुरक्षा लोगों को प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
According to the study the pfizer corona vaccine is very effective on the delta variant of Coronavirus
कोविड रिसर्च(सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई

इतने लोगों पर की गई जांच

  • फाइजर और कैसर पर्मानेंट ने दिसंबर 2020 से अगस्त 2021 के बीच कैसर पर्मानेंट सदर्न कैलिफोर्निया के लगभग 34 लाख लोगों के हेल्थ रिकॉर्ड्स की जांच की। अपने इस अध्ययन को लेकर फाइजर वैक्सीन्स में चीफ मेडिकल ऑफिसर और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट लुई जोडार ने कहा कि, 'हमारा वैरिएंट स्पेसिफिक एनालिसिस ये बताता है कि फाइजर और बायोएनटेक वैक्सीन कोविड-19 के सभी वैरिएंट्स के खिलाफ प्रभावी है।'
विज्ञापन
According to the study the pfizer corona vaccine is very effective on the delta variant of Coronavirus
टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

इन देशों में हो रहा है इस्तेमाल

  • कोरोना वायरस से खुद को सुरक्षा देने का एक ही रास्ता है और वो है वैक्सीनेशन। ऐसे में हर देश इसमें लगा हुआ है। अमेरिका, मैक्सिको जैसे कई बड़े देशों में फाइजर की वैक्सीन लगाई जा रही है। वहीं, अमेरिका में कुछ बुजुर्ग और कुछ अन्य लोगों को फाइजर का बूस्टर डोज भी दिया जाने लगा है।

स्रोत और संदर्भ:
द लैंसेट
https://www.thelancet.com/journals/lancet/article/PIIS0140-6736(21)02183-8/fulltext

अस्वीकरण नोट: यह लेख पैरासाइट्स एंड वेक्टर्स में प्रकाशित अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। अमर उजाला राउटर्स के इस अध्ययन और दवा को लेकर कोई दावा नहीं करता है। बिना डॉक्टरी सलाह के दवा का इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed