Best Way To Boost Immunity: आजकल बहुत से रोग उम्र से पहले ही लोगों को परेशान करने लगे हैं। वायरल व इन्फेक्शन होना आमबात बन गई है। खांसी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याओं से लोग परेशान रहते हैं। इसका एक कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता का कमजोर होना है। बिगड़ी लाइफस्टाइल, गलत खानपान के काऱण लोगों के शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता कमजोर हो जाती है। ऐसे में मौसम बदलने पर होने वाली बीमारियों या किसी तरह के वायरल व इन्फेक्शन का खतरा पहले कमजोर इम्यूनिटी वालों को होता है।
इम्यूनिटी मजबूत करके कई सामान्य और गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए सबसे पहले जीवनशैली में सुधार लाएं। पर्याप्त नींद लें, सुबह योग व व्यायाम की आदत डालें, खानपान का विशेष ध्यान रखें और धूम्रपान से बचें। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए कई आसान तरीके हैं जो आप अपने दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। ये तरीके आपको स्वस्थ और मजबूत रखने में मदद कर सकते हैं:
2 of 6
इम्यूनिटी मजबूत बनाने के तरीके
- फोटो : istock
सही आहार और पोषण
डाइट में पौष्टिक आहार को शामिल करें। नियमित हरी सब्जियां और ताजे फलों का सेवन करें। फल और सब्जियां विटामिन, खनिजों और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करते हैं। इसके अलावा प्रोटीन से भरपूर मांस, मछली, दालें और दही को डाइट में शामिल करें, येभी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में असरदार है। अपनी खुराक में अदरक, लहसुन और हल्दी जैसे खाद्य पदार्थ को अपनाएं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स और आंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं।
3 of 6
इम्यूनिटी मजबूत बनाने के तरीके
- फोटो : istock
रोजाना व्यायाम
नियमित व्यायाम की आदत सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि इम्यून सिस्टम को भी लाभ पहुंचाती है। योग का अभ्यास, कम से कम 30 मिनट पैदल चलना, साइकिलिंग और तैराकी जैसी जिमनास्टिक आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रख सकती हैं।
4 of 6
इम्यूनिटी मजबूत बनाने के तरीके
- फोटो : istock
पर्याप्त नींद
अच्छी और मजबूत इम्यूनिटी के लिए हर व्यक्ति को पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। पूरी नींद लेने से आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। नियमित 7-9 घंटे की नींद लेने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है और सही तरीके से काम करने में सक्षम रहता है।
5 of 6
इम्यूनिटी मजबूत बनाने के तरीके
हाइड्रेशन
सेहतमंद रहने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखने की आवश्यकता होती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर डिहाइड्रेशन से बचता है और इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। हर दिन कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए।