फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dengue: दिल्ली में डेंगू से दो लोगों की मौत, डॉक्टर बोले- सभी करें बचाव, ऐसे लक्षणों पर दें गंभीरता से ध्यान

Fri, 25 Aug 2023 03:32 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 25 Aug 2023 03:32 PM IST
विज्ञापन
2 dengue deaths in delhi NCR, know dengue risk factors and prevention tips in hindi
डेंगू बुखार के मामले - फोटो : istock

राजधानी दिल्ली में मच्छरजनित रोगों के मामले बढ़े हैं, स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय करते रहने की सलाह देते हैं। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने एनसीआर में डेंगू से दो लोगों की मौत हुई है। गुरुग्राम में 30 वर्षीय और गाजियाबाद में 21 साल से युवक की मौत डेंगू के कारण रिपोर्ट की गई है। इस तरह के जोखिमों को देखते हुए राजधानी के अस्पतालों को अलर्ट किया गया है।



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 15 दिनों में दिल्ली-एनसीआर में अस्पतालों में रोगियों की संख्या बढ़ी है, हालांकि एमसीडी की तरफ से पिछले दो हफ्ते से कोई डेटा जारी नहीं किया गया है। 7 अगस्त को जारी डेटा के मुताबिक इस साल अब तक 348 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

डॉक्टरों के मुताबिक कई मरीज बुखार और शरीर में दर्द के साथ लो-प्लेटलेट काउंट की शिकायत कर रहे हैं। डेंगू के टाइप-2 स्ट्रेन को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

2 dengue deaths in delhi NCR, know dengue risk factors and prevention tips in hindi
दिल्ली में डेंगू संक्रमण के मामले - फोटो : istock

दिल्ली में बढ़े डेंगू के मामले

अमर उजाला से बातचीत में नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल में इंटेंसिव केयर के डॉक्टर प्रखर जैन बताते हैं, अस्पतालों में मरीजों के मामले बढ़े जरूर हैं, पर ज्यादातर लोग आसानी से ठीक होक घर लौट रहे हैं। ज्यादातर लोगों में हल्के से मध्यम स्तर के लक्षण देखे जा रहे हैं। जुलाई में जिस तरह से बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी थी, उसको देखते हुए आशंका जताई जा रही थी कि सितंबर में राजधानी में आंकड़े बढ़ सकते हैं।

2 dengue deaths in delhi NCR, know dengue risk factors and prevention tips in hindi
डेंगू में तेज बुखार के मामले - फोटो : iStock

लक्षणों पर गंभीरता से दें ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, सभी लोगों को डेंगू से बचाव के लिए प्रयास करते रहने की आवश्यकता है। समय पर लक्षणों पर ध्यान देकर रोग की गंभीरता को बढ़ने से रोका जा सकता है। ज्यादातर लोगों में डेंगू के कारण अचानक तेज बुखार आने की समस्या, आंखों में दर्द, पेट में दर्द और त्वचा पर चकत्ते, मतली, गंभीर थकान और शरीर में तेज दर्द हो सकता है। गंभीर स्थिति में डेंगू रक्तस्रावी हो सकता है, जिसके कारण गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
2 dengue deaths in delhi NCR, know dengue risk factors and prevention tips in hindi
दिल्ली में डेंगू के मामले - फोटो : istock

जुलाई में डेंगू ने तोड़ा पांच साल का रिकॉर्ड

इस साल बारिश और बाढ़ की स्थिति ने राष्ट्रीय राजधानी में मच्छर जनित रोगों के जोखिमों को बढ़ा दिया। आलम ये है कि डेंगू ने यहां पांच सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 22 जुलाई तक दिल्ली में डेंगू के 187 मामले रिपोर्ट किए गए हैं, जो साल 2018 के बाद से सबसे अधिक है।

इस साल डेंगू के मामलों को लेकर चिंता बढ़ाने का एक कारण इसका टाइप-2 स्ट्रेन भी है। DENV-2 को अपेक्षाकृत अधिक गंभीर लक्षणों का कारण माना जा रहा है, जिसको लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ अलर्ट करते हैं। 

विज्ञापन
2 dengue deaths in delhi NCR, know dengue risk factors and prevention tips in hindi
डेंगू से बचाव के करें उपाय - फोटो : Pixabay

डेंगू से बचाव करते रहना जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पिछले कई वर्षों से सितंबर-अक्तूबर में दिल्ली में डेंगू के मरीज काफी बढ़ जाते हैं और इस बार बाढ़ की स्थिति ने जोखिमों को और भी बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डेंगू के खतरे को देखते हुए सभी लोगों को इससे बचाव के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है उनमें डेंगू के गंभीर रूप लेने का जोखिम अधिक हो सकता है। 

डेंगू से बचाव के लिए मच्छरों के काटने से बचाव जरूरी है, इसके लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, घर के आसपास साफ-सफाई रखें और दवाओं को छिड़काव करें।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed