Simple Rangoli Design For Diwali: आज दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। दिवाली के मौके पर शाम के समय माता लक्ष्मी गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के अवतार अयोध्या नरेश श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद राज्य वापस लौटे थे। उनके स्वागत में अयोध्या वासियों ने घरों को दीपक से प्रकाशमय किया था और घर के द्वार पर रंगोली सजाकर श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी का स्वागत किया था। इसी कथा के आधार पर हर साल दीपावली के मौके पर लोग अपने घर को सजाते हैं। लाइट्स और दीपक से घर में प्रकाश करते हैं और रंगोली बनाकर भगवान का घर में स्वागत करते हैं। माना जाता है कि इस दिन माता लक्ष्मी और गणेश जी आपके घर पर आते हैं और सुख-संपदा का आशीर्वाद देते हैं। इस दीपावली पर आप भी अपने घर को रंगोली से सजा सकते हैं। दिवाली पर बहुत सारे काम होते हैं तो रंगोली की सबसे आसान और कम समय में बनने वाली डिजाइन यहां से काॅपी कर सकते हैं। इन रंगोली डिजाइन को अपनाकर दिवाली पर घर की सजावट कर सकते हैं। ये रहीं दीपावली की आसान रंगोली डिजाइन।
Diwali Special Rangoli Design: ये रहीं रंगोली की आसान और आकर्षक डिजाइन, दिवाली पर मिनटों में बना सकते हैं आप
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 24 Oct 2022 11:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन