Dhanteras 2024 : त्योहार का सीजन आ चुका है। 29 अक्तूबर से दीपोत्सव शुरू हो रहा है, जो कि पांच दिन का पर्व है। जिसमें धनतेरस, छोटी दिवाली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज मनाया जाता है। इस बार धनतेरस का पर्व 29 अक्तूबर को मनाया जा रहा है।
Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन भूलकर भी न करें इन चार चीजों की खरीदारी, रुक जाएगी बरकत
इस लेख के माध्यम से जानिए ऐसी पांच चीजें, जिन्हें धनतेरस पर नहीं खरीदना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर न लाएं नुकीली चीजें
धनतेरस के पावन मौके पर सोने-चांदी की चीजें खरीद सकते हैं लेकिन नुकीली और धारदार चीजें न खरीदें। घर पर चाकू, पिन, सुई जैसी नुकीली और धारदार चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। धनतेरस पर नुकीली चीजें घर लाना अशुभ माना जाता है।
Happy Dhanteras 2024: धनतेरस की आकर्षक शायरियां भेजकर प्रियजनों को दें शुभकामनाएं
लोहे की वस्तुएं न खरीदें
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, लोहे को शनिदेव का कारण माना जाता है। धनतेरस के दिन खरीदारी के लिए निकलें तो लोहे की चीजों को खरीदकर घर न ले आएं। कहते हैं कि धनतेरस के दिन लोहे की चीजें खरीदने से धन कुबेर की कृपा नहीं होती है।
एल्युमिनियम का सामान न खरीदें
धनतेरस के मौके पर एल्युमिनियम से बने सामान की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। इस दिन धातु से बने सामान को घर लाने से बचें। मान्यता है कि धातु दुर्भाग्य का सूचक है।
स्टील से बनी चीजों को खरीदने से बचें
धनतेरस के दिन अधिकतर लोग स्टील के बर्तन घर लेकर आते हैं। लेकिन स्टील एक शुद्ध धातु नहीं है। स्टील पर राहु का प्रभाव ज्यादा रहता है। ऐसे में स्टील से बना सामान न खरीदें। बल्कि धनतेरस के अवसर पर आप प्राकृतिक धातुओं की खरीदारी कर सकते हैं।