फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शख्स ने पोकर खेलकर जीते हैं अरबों रुपये, लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए दुनियाभर में है मशहूर

Mon, 15 Feb 2021 03:06 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 15 Feb 2021 03:06 PM IST
विज्ञापन
Poker King Game Dan Bilzerian Poker King Worlds biggest and richest gambler
डैन बिल्जेरियन - फोटो : Instagram/Dan Bilzerian

डैन बिल्जेरियन का नाम शायद आपने न सुना हो, लेकिन 40 वर्षीय यह शख्स अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इसे दुनिया का सबसे अमीर 'जुआरी' माना जाता है, क्योंकि इसने सिर्फ पोकर खेलकर अरबों रुपये कमाए हैं। दरअसल, पोकर ताश के पत्तों का एक खेल है जिसे कई तरीकों से खेला जा सकता है। यही वजह है कि डैन बिल्जेरियन को 'पोकर का किंग' भी कहा जाता है। आपको यह जानकर भी बेहद हैरानी होगी कि डैन हॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं, जिसमें एक्सट्रैक्शन, द इक्वलाइजर और लोन सर्वाइवर जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं। 

Poker King Game Dan Bilzerian Poker King Worlds biggest and richest gambler
डैन बिल्जेरियन - फोटो : Instagram/Dan Bilzerian

अमेरिका में डैन बिल्जेरियन के कई आलीशान घर हैं, जहां वो अपना समय बिताते हैं। लास वेगास में तो करीब 32 करोड़ रुपये का उनका एक शानदार घर है, जहां वो अक्सर पार्टी करते रहते हैं। उनकी पार्टियों में लड़कियों की संख्या ज्यादा होती है, यानी वो लगभग हर समय खूबसूरत लड़कियों से घिरे रहते हैं। यही वजह है कि उन्हें 'प्लेब्वॉय' भी कहा जाता है। 

Poker King Game Dan Bilzerian Poker King Worlds biggest and richest gambler
डैन बिल्जेरियन - फोटो : Viral Bhayani/Richard Mille

डैन बिल्जेरियन को महंगी-महंगी चीजें रखने का बहुत शौक है। घड़ी से लेकर गाड़ियों तक, उनके पास एक से बढ़कर एक महंगे कलेक्शन हैं। साल 2019 में घड़ी पहने उनकी एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी, जिसमें बताया गया था कि उन्होंने जो घड़ी पहनी थी, उसकी कीमत करीब 1.36 करोड़ रुपये थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Poker King Game Dan Bilzerian Poker King Worlds biggest and richest gambler
डैन बिल्जेरियन की बंदूकों का कलेक्शन - फोटो : Instagram/Dan Bilzerian

डैन बंदूकों के भी बहुत शौकीन हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी और शानदार बंदूकें हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया था कि बचपन में एक बार वह अपने स्कूल में बंदूक के साथ पकड़े गए थे, जिसके बाद उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया था। वह बंदूक उनके पिता की थी, जो कि एक अमीर कारोबारी हैं। 

विज्ञापन
Poker King Game Dan Bilzerian Poker King Worlds biggest and richest gambler
डैन बिल्जेरियन - फोटो : Instagram/Dan Bilzerian

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डैन बिल्जेरियन के पास लगभग 150 मिलियन डॉलर यानी करीब 10 अरब 69 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें से अधिकतर पैसा उन्होंने पोकर खेलकर जीता है। साल 2013 में उन्होंने सिर्फ एक रात में पोकर खेलकर लगभग 83 करोड़ रुपये जीते थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed