फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस महामारी: यूनिसेफ ने जारी की खान-पान को लेकर जरूरी गाइडलाइन्स, जानिए क्या और कैसे खाएं

Sat, 16 May 2020 06:37 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 16 May 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
covid 19 pandemic diet tips recommended by unicef
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया के लोग सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो कर रहे हैं। वहीं इस घातक वायरस के कारण साफ-सफाई से लेकर शॉपिंग के लिए नियम-कानून बनाए गए हैं। अपनी सुरक्षा के लिए हमें इन नियमों का पालन करना चाहिए। इसके अलावा हम सभी के दिमाग में बस एक ही सवाल घूम रहा है कि इस खतरनाक वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हम क्या खाएं? यूनिसेफ ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए डाइट से जुड़े कुछ सुझाव दिए हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में...

covid 19 pandemic diet tips recommended by unicef
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आहार में फल और सब्जियों को शामिल करें
कोरोना के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया है लेकिन इसके बावजूद भी ताजे फल और सब्जियां आसानी से मिल रही हैं। यूनिसेफ के मुताबिक हमें जितना संभव हो उतना फल और सब्जियां स्टॉक करने का प्रयास करना चाहिए। इन फल और सब्जियों को लंबे समय तक बचा कर रखने के लिए आधा पका करके या उनमें से कुछ को फ्रीज या रेफ्रिजरेट कर के स्टोर कर सकते हैं।

covid 19 pandemic diet tips recommended by unicef
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

ताजी चीजें न मिलें तो सूखे या डिब्बाबंद उत्पाद का उपयोग करें
कई बार ऐसी स्थिति हो जाती है कि ताजे सामान आसानी से नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में आप सूखे या डिब्बाबंद चीजों को इस्तेमाल में ला सकते हैं। अगर आपको ताजा प्याज नहीं मिल पा रहा हो तो इसका स्वस्थ विकल्प प्राप्त करने में कोई परेशानी की बात नहीं है। हालांकि, ताजा उपज में विटामिन, खनिज, ओमेगा -3 फैटी एसिड और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन डिब्बाबंद प्यूरी को भी इनके विकल्प के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। प्याज के अलावा बीन्स, डिब्बाबंद मछली, टमाटर प्यूरी, जमे हुए मटर जैसे चीजों का भी प्रयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
covid 19 pandemic diet tips recommended by unicef
नट्स - फोटो : फाइल फोटो

स्नैक्स
हमारे दैनिक आहार में स्नैक्स बहुत ही महत्वपूर्ण है। फ्राई और चिप्स के बजाय आप रोस्टेड नट्स, पीनट बटर, चीज, फ्रूट-फ्लेवर्ड योगर्ट और अन्य चीजों को स्नैक के विकल्प के साथ स्टॉक कर सकते हैं।

विज्ञापन
covid 19 pandemic diet tips recommended by unicef
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्रोसेस्ड फूड का कम सेवन
यूनिसेफ की सुझाव के मुताबिक अगर ताजी चीजें उपलब्ध नहीं हैं तो प्रोसेस्ड फूड जैसे कि रेडी टू ईट मील, पैकेज्ड फूड और डेसर्ट का सेवन सीमित मात्रा में करें। प्रोसेस्ड फूड में संतृप्त वसा, शुगर और नमक उच्च मात्रा में होते हैं। किसी भी तरह के प्रोसेस्ड फूड को खरीदने से पहले लेबल की जांच करें और इनमें स्वस्थ विकल्पों को खोजने का प्रयास करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed