फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: लॉन्ग कोविड के 70 फीसदी मरीजों के डैमेज हो रहे ऑर्गन्स, स्टडी में हुआ खुलासा

Sat, 21 Nov 2020 06:22 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 21 Nov 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
coronavirus uk study update 70 percent long covid patients suffering from organ damage
लॉन्ग कोविड के लक्षण - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस महामारी से केवल एक देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया प्रभावित है। अधिकांश मामलों में ये भी देखने के लिए मिला है कि इस घातक वायरस से संक्रमित कोई भी दो व्यक्ति एक जैसे लक्षणों से पीड़ित नहीं होते हैं। बता दें कि कोरोना मरीजों में संक्रमण के गंभीर लक्षण लॉन्ग कोविड के खतरे को भी बढ़ा सकता है। लॉन्ग कोविड यानी लंबे समय के लिए कोरोना वायरस के संक्रमण से कई लोगों के प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। लॉन्ग कोविड युवाओं और स्वस्थ लोगों के ऑर्गन्स को भी डैमेज कर रहा है। हाल ही में हुई एक स्टडी में इस बात के सबूत मिले हैं।

coronavirus uk study update 70 percent long covid patients suffering from organ damage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्टडी के मुताबिक, कोरोना संक्रमित लो-रिस्क ग्रुप वाले मरीजों के 4 महीने बाद कई ऑर्गन्स डैमेज पाए गए। इस स्टडी में उन लक्षणों के बारे में भी पता चला, जो जो कोरोना से ठीक हुए मरीजों में काफी समय तक बने रहते हैं। इसे ही लॉन्ग कोविड कहते हैं।

लॉन्ग कोविड के 4 बड़े लक्षण

  • फेफड़ों और दिल को नुकसान
  • पोस्ट इंटेनसिव केयर सिंड्रोम
  • पोस्ट वायरल सिंड्रोम
  • लगातार कोरोना के लक्षण बने रहना
coronavirus uk study update 70 percent long covid patients suffering from organ damage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्टडी में क्या आया सामने?
कवर स्कैन द्वारा की गई इस स्टडी में 500 लोगों को शामिल किया गया था। इनलोगों के शुरुआती रिपोर्ट से पता चला कि 70 फीसदी मरीजों के एक या एक से ज्यादा ऑर्गन को कोरोना ने नुकसान पहुंचाया है। इनमें हार्ट, लंग, लिवर और पैंक्रियाज जैसे अंग शामिल हैं। हालांकि, ये नुकसान बहुत हल्के हैं। स्टडी के मुताबिक, करीब 25 फीसदी लोगों में कोरोना ने दो या इससे भी अधिक ऑर्गन्स को प्रभावित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus uk study update 70 percent long covid patients suffering from organ damage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कितने मरीजों को हो रहा है लॉन्ग कोविड?
ब्रिटेन में कोरोना के 40 हजार मरीजों पर एक रिसर्च किया गया। इस रिसर्च में 20 फीसदी लोगों ने कहा कि संक्रमण के 1 माह बाद भी वे पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाए। वहीं 190 मरीजों में कोरोना के लक्षण लगातार 8 से 10 हफ्ते तक दिखे। इसका साथ ही 100 मरीजों ने कहा कि संक्रमण के 10 हफ्ते बाद तक वो परेशान हुए।

विज्ञापन
coronavirus uk study update 70 percent long covid patients suffering from organ damage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लॉन्ग कोविड से डरने की जगह सावधान रहने की जरूरत है
एम्स दिल्ली में रुमेटोलॉजी डिपार्टमेंट की हेड डॉ. उमा कुमार का कहना है कि कोरोने से रिकवर हुए मरीजों को लॉन्ग कोविड से डरने की बजाय केयरफुल रहने की जरूरत है। क्योंकि कई समस्याएं मरीजों को आगे भी परेशान कर सकती हैं। इसलिए कोरोना से बचने के लिए जरूरी सभी सावधानियों का ध्यान रखें। कोरोना से ठीक हुए मरीजों को ये बिल्कुल नहीं सोचना चाहिए कि उन्हें कोरोना का आगे कोई असर नहीं होगा। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी लॉन्ग कोविड पर विचार करना शुरू कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed