Chhoti Diwali 2022 Wishes: त्योहारों का मौसम आ गया है। भारत समेत दुनियाभर में बसे भारतीय दीपोत्सव मना रहे हैं। दिवाली के दिन भगवान श्री राम चौदह वर्ष का वनवास खत्म कर अयोध्या वापस लौटे थे। उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने पूरे राज्य को दीपक से जगमगा दिया था। हर घर उत्सव का माहौल था। कहा जाता है कि भगवान के आगमन से राज्य में सुख शांति, संपदा की वापसी हुई थी। तब से हर साल दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्थी मनाई जाती है। इसे नरक चौदस या रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर नाम के दैत्य का वध करके 16 हजार महिलाओं को कैद से आजाद कराया था। नरक चतुर्थी के मौके पर अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और करीबियों को व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। छोटी दिवाली के आकर्षक वॉलपेपर्स यहां से करें डाउनलोड
Chhoti Diwali 2022: दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें छोटी दिवाली के ये आकर्षक शुभकामना संदेश
हंसते-मुस्कुराते दीप जलाओ,
जीवन में नई खुशियां लाओ।
दुःख-दर्द अपना भूलकर,
तुम सबको गले लगाओ।
शुभ छोटी दिवाली
चौदह दिए चतुर्थी के,
छोटी दिवाली पर जगमगाना।
पटाखें और फुलझड़ियां,
नरक चतुर्दशी पर जलाना।
शुभ छोटी दिवाली
छोटी दिवाली का दिन है खास,
मां महालक्ष्मी को रिझा लो आज।
प्रसन्न होकर आशीर्वाद देंगी,
सब इच्छाएं पूरी कर देंगी।
शुभ छोटी दिवाली
पूजा से भरी थाली,
चारों ओर खुशहाली।
आओ मिलकर मनाएं,
आज छोटी दिवाली।
शुभ छोटी दिवाली