Chandrayaan 3 Landing Wishes: अंतरिक्ष जगत में भारत ने इतिहास रच दिया है। 24 अगस्त 2023 की यह तारीख भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 सफल हो गया है। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग हो गई है। चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है।
Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की कामयाबी पर बांटें खुशियां, इन संदेशों से गौरवपूर्ण क्षणों की साझा करें शुभकामनाएं
Chandrayaan 3 Successful landing
हम सबका था विश्वास
इसलिए हम हो गए कामयाब,
चांद पर हो गई सॉफ्ट लैंडिंग
दुनिया ने कहा जीता हिंदुस्तान।
चंद्रविजयी की शुभकामनाएं
इसरो ने कर दिखाया है
चांद पर भारत का झंडा लहराया है
चंद्रयान-3 की लैंडिंग कराकर
भारत का सिर गर्व से ऊंचा उठाया है।
मंगल पर तो पहले पहुंचे थे
अब चांद विजय भी कर लिया
हर भारतवासी खुश है
जब चंद्रयान लैंडिंग कर गया।
आज उम्मीद हो गई पूरी
चांद की जमीं पर जब उतरा चंद्रयान
चांद पर पहुंचकर इसरो ने बढ़ाया मान
अंतरिक्ष में चंद्रयान और बुलंदी पर पहुंचा हिंदुस्तान।