{"_id":"60420f70f68efa596b6ff358","slug":"bollywood-actress-rekha-lifestyle-net-worth-car-property-and-diet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेखा ने फिल्मों से बना रखी है लंबी दूरी, लेकिन फिर भी सालभर में कमा लेती हैं करोड़ों रुपये, जानें कैसी है उनकी लाइफस्टाइल","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
रेखा ने फिल्मों से बना रखी है लंबी दूरी, लेकिन फिर भी सालभर में कमा लेती हैं करोड़ों रुपये, जानें कैसी है उनकी लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 05 Mar 2021 04:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
rekha
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर हम आपसे कहें कि क्या आप बॉलीवुड में किसी भानुरेखा गणेशन को जानते हैं? या आपने ऐसे किसी शख्स का नाम सुना है? तो शायद आपका जवाब न में हो, लेकिन अगर हम कहें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा को? तो आप तुरंत हां में जवाब देंगे। लेकिन आपके बता दें कि रेखा का ही पूरी नाम भानुरेखा गणेशन है। दुनिया की टॉप अभिनेत्रियों में अपनी जगह बनाने वाली रेखा ने कड़ी मेहनत के दम पर एक बड़ा मुकाम हासिल किया है, और आज वो एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है, और उनकी कमाई भी करोड़ों में है। तो चलिए आपको उनकी लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
2 of 8
rekha
- फोटो : social media
दरअसल, रेखा ने फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। वैसे तो उन्होंने कई अभिनेताओ के साथ काम किया, लेकिन सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी को फिल्मी परदे पर काफी पसंद किया गया। इस बीच दोनों के बीच अफेयर की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी, और इसके बाद साल 1973 में बिग बी ने जया भादुरी से शादी रचा ली और अमिताभ और रेखा के रास्ते जुदा हो गए।
3 of 8
rekha
- फोटो : social media
रेखा ने लगभग 180 फिल्मों में काम किया, जिनमें सिलसिला, आस्था, खूबसूरत, खून भरी मांग, दो अनजाने, मुकद्दर का सिंकदर, मिस्टर नटवरलाल, कोई मिल गया, फूल बने अंगारे, सुहाग बीवी हो तो ऐसी, बुलंदी जैसी कई फिल्मों में काम किया। वहीं, खूब नाम कमाते हुए कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
rekha
- फोटो : Social Media
रेखा रोजाना 10 से 12 गिलास पानी पीती हैं, जिससे उनके चेहरे पर ग्लो आता है। एक इंटरव्यू में रेखा ने बताया था कि वो अपने खाने में ज्यादातर सब्जियां, दही और सलाद ज्यादा होता है। वहीं, वो चावल की जगह पर रोटी खाना पसंद करती हैं। साथ ही उनकी डाइट में ब्रोकली, एवोकाडो, हरी सब्जियां होती हैं।
विज्ञापन
5 of 8
Rekha
- फोटो : Social Media
रेखा को अखरोट, पिस्ता और अनार खाना भी पसंद है। वहीं, वो जंक फूड, ज्यादा फैट और तेल वाली चीजों को खाने से बचती हैं। वो आज भी रात का खाना शाम साढ़े सात बजे से पहले खा लेती हैं। वहीं, वो रोजाना योग और वर्कआउट जरूर करती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।