{"_id":"6041c71ddb2bd93ac11b7ba9","slug":"shivraj-singh-chauhan-birthday-lifestyle-net-worth-house-and-cars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुछ ऐसी है शिवराज सिंह चौहान की लाइफस्टाइल, जानिए क्यों लोग उन्हें बुलाते हैं मामा कहकर","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
कुछ ऐसी है शिवराज सिंह चौहान की लाइफस्टाइल, जानिए क्यों लोग उन्हें बुलाते हैं मामा कहकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कहते हैं कामयाबी मिलने की कोई उम्र या समय निश्चित नहीं होता, लेकिन अगर आप कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ते हैं तो आपको बड़ा मुकाम जरूर हासिल होता है। ऐसा ही कुछ हुआ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ। उनका जीवन एक साधारण परिवार में बीता, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर आज वो एक कामयाब शख्स हैं। अपने जीवन में वे बड़े ही अनुशासन से रहते हैं। मध्य प्रदेश की जनता के बीच वो काफी लोकप्रिय हैं और लोगों के बीच जाकर उनकी समस्या सुनने को लेकर जाने जाते हैं। लेकिन क्या आप शिवराज सिंह चौहान की लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं।
दरअसल, शिवराज सिंह चौहान का जन्म पांच मार्च 1959 को मध्य प्रदेश के सिहोर जिले के जैत गांव में हुआ, और उनके पिता प्रेम सिंह चौहान और मां सुंदरबाई चौहान हैं। वहीं, आज वे अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। महज 13 साल की उम्र (साल 1972) में शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क में आए, और फिर साल 1975 में वो मॉडल स्कूल छात्र के संघ के अध्यक्ष बने।
कहीं कुछ भी खाने की वजह से वे एक बार काफी बीमार पड़ गए थे, जिसके बाद उन्होंने योग गुरु हुकुमचंद संकुशन से योग नीति की शिक्षा ली। इसके बाद से ही शिवराज सिंह चौहान रोजाना सुबह पांच बजे उठकर कम से कम आधा घंटा योग जरूर करते हैं। वे सूर्य भगवान को पानी का अर्घ्य देते हैं, और फिर आंधा घंटा पूजा भी रोजाना करते हैं।
शिवराज सिंह चौहान हमेशा कोशिश करते हैं कि हर हाल में रात को अपने घर भोपाल वापस आ जाएं। सुबह सात बजे के आसपास वे अखबार पढ़ते हैं, और इसके बाद नाश्ता करते हैं। उनके नाश्ते में पपीता, एक पराठा या फिर पोहा जरूर होता है।
इसके बाद वो अपने काम के लिए निकल जाते हैं, और समय के हिसाब से सभी से मिलते हैं। इसके बाद वो दिन में घर पर भोजन करते हैं और फिर ढाई बजे के आसपास मंत्रालय के लिए निकल जाते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।