फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वजन घटाने से लेकर पाचन से जुड़ी समस्या के लिए फायदेमंद है सौंफ की चाय, जानिए बनाने की विधि

Thu, 28 May 2020 03:13 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 28 May 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
5 health benefits of fennel tea for weight loss
सौंफ की चाय - फोटो : सोशल मीडिया

कई तरह के लाभकारी गुणों से भरपूर सौंफ का इस्तेमाल कई तरह के पकवानों और माउथ फ्रेशनर के तौर पर किया जाता है। सौंफ एक तरह से कूलिंग एजेंट की तरह काम करता है। सौंफ की चाय हो या सौंफ का पानी दोनों ही कई तरह के फायदों से भरपूर हैं। इसके सेवन से रक्तचाप नियंत्रित रहता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। ऐेसे में आज हम आपको सौंफ की चाय बनाने की विधि के साथ-साथ इससे होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

5 health benefits of fennel tea for weight loss
मोटापा - फोटो : फाइल फोटो

वजन घटाने में मददगार
अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो सौंफ की चाय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि सौंफ की चाय पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और भूख भी कम लगती है।

5 health benefits of fennel tea for weight loss
डिहाइड्रेशन - फोटो : फाइल फोटो

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए
गर्मी के दिनों में सौंफ की चाय या सौंफ का पानी डिहाइड्रेशन से बचाने में काफी मददगार है। इसके कुलिंग और हाइड्रेटिंग गुण शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ ठंडा भी रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 health benefits of fennel tea for weight loss
कोलेस्ट्रॉल - फोटो : फाइल फोटो

कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद
फाइबर के गुणों से भरपूर सौंफ की चाय कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मददगार है। सौंफ की चाय में पाए जाने वाले तत्व कोलेस्ट्रॉल को खून में घुलने से रोकता है, जिससे इसका स्तर नियंत्रित रहता और दिल की बीमारियों का भी खतरा कम हो जाता है।

विज्ञापन
5 health benefits of fennel tea for weight loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

ब्लड शुगर और हाई ब्लड प्रेशर के लिए
ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में सौंफ की चाय बहुत मददगार है। सौंफ में पाए जाने वाला पोटैशियम रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करता है। वहीं अध्ययनों के अनुसार यह पाया गया है कि सौंफ के सेवन से ब्लड शुगर भी नियंत्रित रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed