फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तर भारत में मौसम का रेड अलर्ट, लू से बचने के लिए इन चीजों को करें आहार में शामिल

Thu, 28 May 2020 02:14 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 28 May 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
5 food to eat during heat wave
गर्मी से बचने के लिए छाता लेकर जातीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

नौतपा का असर पूरे उत्तर भारत में साफ दिखाई दे रहा है। रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के साथ सूरज भी आग बरसा रहा है। बढ़े हुए तापमान के साथ गर्म हवा के थपेड़ों से लू लगने का खतरा भी बढ़ गया है। राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और तेलंगाना के अधिकतर हिस्से भीषण गर्मी के साथ गर्म हवाएं चल रही है। इन राज्यों में लगातार तापमान बढ़ने की संभावना के चलते मौसम विभाग ने 'रेड एलर्ट' जारी कर दिया है। ऐसे में आज हम आपको लू लगने से होने वाली समस्याओं समेत उससे बचने के उपाय के बारे में बताएंगे।

5 food to eat during heat wave
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी और लू कहर ढा रही है - फोटो : amar ujala

गर्मियों के मैसम में उत्तर भारत के क्षेत्र में उत्तर-पूर्व तथा पश्चिम से पूरब दिशा में चलने वाली प्रचण्ड उष्ण तथा शुष्क हवाओं को लू के तौर पर जाना जाता है। लू के समय तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। जबकि मानव शरीर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक सही तरीके से काम कर सकता है। ऐसे मौसम में बाहर निकलने से लू लग जाता है, जिससे शरीर में नमक औऱ पानी की कमी हो जाती है। पसीने के रूप में नमक और पानी शरीर से बाहर निकलकर खून की गर्मी को बढ़ा देते हैं। वैसे तो हम मौसम और जलवायु में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं कर सकते हैं। लेकिन अपने आहार में कुछ खास चीजों को शामिल कर लू से अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। आइए जानते हैं लू से बचने के लिए आहार में किन चीजों को शामिल करना चाहिए।

5 food to eat during heat wave
खीरा पुदीना सलाद - फोटो : सोशल मीडिया

खीरा का सेवन
गर्मियों के मौसम में खीरा स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। लू से बचने में भी खीरा बहुत प्रभावशाली है। विटामिन ए, बी, के और फोलेट से भरपूर खीरा शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखता है। गर्मियों के मौसम में इसके सेवन से शरीर में ठंडक बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 food to eat during heat wave
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

टमाटर
टमाटर स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। टमाटर विटामिन सी से भरे होते हैं और इसका 92 से 94 फीसदी भाग पानी होता है। गर्मी के मौसम में टमाटर के सेवन से शरीर को लू से सुरक्षा मिलता है। वहीं लाइकोपीन जैसे लाभकारी फाइटोकेमिकल्स टमाटर में पाएं जाते हैं, जो पुरानी बीमारियों, विशेष रूप से कैंसर से लड़ने में सहायक हैं।

विज्ञापन
5 food to eat during heat wave
तरबूज - फोटो : Social Media

तरबूज
तरबूज पोषक तत्वों और बहुत अधिक पानी से भरे होते हैं। इसे कई तरीकों से खाया जा सकता है जो इसे एक स्वादिष्ट विकल्प बनाता है। तरबूज में लाइकोपीन भी होता है, जो त्वचा को सूरज की अल्ट्रा वायलेट किरणों से बचाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed