फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना डिग्री के हासिल की जा सकती हैं ऐसी 5 नौकरियां, जिनमें 10 लाख रुपये तक महीना सैलरी

Tue, 17 Apr 2018 07:09 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Apr 2018 07:09 PM IST
विज्ञापन
5 offbeat careers which do not require any academic degree but salary in lakhs

एक सर्वे के मुताबिक आज के समय में लोग ये नहीं सोचते कि वह किस प्रोफेशन के साथ जुड़े हैं बल्कि ये सोचते हैं कि इससे उन्हें कितनी संतुष्टि मिल रही है और कितने पैसे की कमाई हो रही है। अब लोगों ने एमबीए, मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई को छोड़कर दूसरे प्रोफेशन्स की तरफ रुख करना शुरू कर दिया है। भले ही ये प्रोफेशन्स कुछ हटकर हों लेकिन इनकी सैलरी आपके होश उड़ा देगी। हैरानी की बात तो यह है कि उनके लिए किसी डिग्री की जरूरत नहीं होती और सैलरी लाखों में होती है। आइए आपको बताते हैं 5 ऐसे ही प्रोफेशन के बारे में।

5 offbeat careers which do not require any academic degree but salary in lakhs

स्टाइलिस्ट
अगर आप में फैशन की जोरदार समझ है तो आप वॉरड्रोब स्टाइलिस्ट और फैशन स्टाइलिस्ट बन सकते हैं। फैशन स्टाइलिस्ट को कई तरह के लोगों के कपड़े डिजाइन करने का मौका मिलता है जिसमें ग्लैमर इंडस्ट्री से लेकर पॉलिटिशियन तक शामिल हो सकते हैं। यह प्रोफेशन भले ही थोड़ा हटकर है लेकिन इसकी सैलरी सुनकर आप दंग रह जाएंगे। फैशन स्टाइलिस्ट को करीब 1.5 लाख रुपये प्रति माह की सैलरी मिलती है।

5 offbeat careers which do not require any academic degree but salary in lakhs

सेलेब्रिटी मैनेजर
हर साल कई छात्र कॉरपोरेट ऑर्गेनाइजेशन में मैनेजर बनने के लिए लाखों रुपये खर्च करते हैं लेकिन सेलेब्रिटी मैनेजर बनने के लिए किसी डिग्री की जरूरत नहीं होती। न ही एमबीए पास होना जरूरी होता है। सेलेब्रिटी मैनेजर के पेशे में कुछ अलग तरह का काम करना होता है। इस प्रोफेशन में सेलेब्रिटी के ट्रैवल प्लान्स को मैनेज करना, शूटिंग की डेट्स और शेड्यूल को मैनेज करना होता है। इस प्रोफेशन में आपकी सैलरी 10 लाख रुपये प्रति महीने तक हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 offbeat careers which do not require any academic degree but salary in lakhs

वेडिंग प्लानर
शादी को यादगार बनाने के लिए आदमी क्या क्या नहीं करता लेकिन यही काम अगर किसी प्रोफेशनलिस्ट को सौंप दिया जाए तो क्या कहने। आपको अपनी शादी में ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी और सारा काम बड़ी ही आसानी से हो जाएगा। इसके लिए वेडिंग प्लानर्स की जरूरत होगी। ये प्रोफेशन भी आम जॉब से थोड़ा हटकर है। इस प्रोफेशन में आपकी सैलरी 10 से 15 लाख रुपये तक हो सकती है। इसके अलावा शादी के पूरे बजट का 10 प्रतिशत हिस्सा  वेडिंग प्लानर्स का कमीशन होता है।

विज्ञापन
5 offbeat careers which do not require any academic degree but salary in lakhs

वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर
फोटोग्राफी करना ज्यादातर लोग अपना शौक समझते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इसे आप अपना प्रोफेशन भी बना सकते हैं। फोटोग्राफी में भी अगर आप जानवरों की तस्वीर लेना ज्यादा पसंद करते हैं तो आपकी बात ही कुछ और होगी। वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर का प्रोफेशन अपने आप में कुछ अलग हटकर होता है जिसमें आपको देश विदेश की कई बेहतरीन जगहों पर जाने का मौका मिलता है। सिर्फ इतना ही नहीं कई बड़ी मैगजीन, डिस्कवरी और नेशलन जियोग्राफिक चैनल पर काम करने का भी अवसर मिलता है।  वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर की सैलरी 1.25 लाख प्रति महीने तक हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed