फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाखों युवाओं को यहां मिलेगी नौकरी, एशियन डेवलपमेंट बैंक करेगा 1.5 लाख करोड़ का निवेश

Fri, 22 Jun 2018 11:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 22 Jun 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
 job possibility in Noida-Greater noida after 1.5 lakh crores investment by Asian Development Bank
adb

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक विकास को लेकर पहले से ही कवायद हो रही है और इसमें डेढ़ लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना जताई गई थी। वहीं, बृहस्पतिवार को लखनऊ में एशियन डेवलपमेंट बैंक के प्रजेंटेशन और प्रदेश के 19 जिलों के तहत गौतमबुद्ध नगर में भी पूंजी निवेश का खाका खींचने के बाद रोजगार की और भी संभावना बढ़ गई है। दरअसल, नोएडा-ग्रेटर नोएडा पहले से ही औद्योगिक निवेश के लिए एक अच्छा क्षेत्र माना जाता है। यहां परिवहन के साधनों की उपलब्धता उद्योगों के लिए राह आसान कर देती है। यही वजह है कि किसी भी निवेश के दौरान पहली प्राथमिकता में नोएडा और ग्रेटर नोएडा आते हैं। इंवेस्टर समिट के दौरान भी कई कंपनियों ने यहां निवेश किया है।


 

 job possibility in Noida-Greater noida after 1.5 lakh crores investment by Asian Development Bank
फाइल फोटो

हालांकि बृहस्पतिवार को हुई बैठक में ऐसे उद्योगों को बढ़ावा देने और इनकी राह आसान करने के लिए निवेश की संभावना पर बल दिया गया है। अगर प्रदेश सरकार की ओर से ऐसे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए जरूरी संसाधनों के विकास पर फोकस किया जाता है तो नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की राह आसान होगी। चूंकि इन संसाधनों के विकास के लिए फिलहाल प्राधिकरणों के पास पैसे का अभाव है। ऐसे में यह सहयोग एक संजीवनी की तरह होगा।
 

 job possibility in Noida-Greater noida after 1.5 lakh crores investment by Asian Development Bank

फूड प्रोसेसिंग एवं बिवरेज लेदर व संबंधित उत्पाद, बेसिक मिटेल्स एवं फैब्रिकेटेड मिटेल उत्पाद, केमिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, परिधान, ऑटोमोबाइल कंपोनेंट व शीशे के उत्पादों में से किसी तरह के उद्योगों के विकास पर रोजगार के अवसर खुलेंगे। यही नहीं संसाधनों के विकास के दौरान प्रशिक्षित श्रमिकों की मांग बढ़ेगी। साथ ही बिजली आपूर्ति सहित कनेक्टिीविटी और पेयजल की सुविधा भी बहाल होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
 job possibility in Noida-Greater noida after 1.5 lakh crores investment by Asian Development Bank
फाइल फोटो

एशियन डेवलपमेंट बैंक आधारभूत विकास के लिए 1.5 लाख करोड़ खर्च करेगी। इसके लिए प्रदेश को 6 सेक्टर में बांटा गया है। जिसमें गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़ व मेरठ भी शामिल हैं। प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में तुरंत काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका सीधा लाभ फूड प्रोसेसिंग, लेदर उत्पाद, फैब्रिकेटेड मेटेल उत्पाद, केमिकल्स, इलेक्ट्रानिक्स, परिधान, आईटी, ऑटो मोबाइल कंपोनेंट व शीशे के उत्पादों से जुड़ी इंडस्ट्री को मिलेगा। 

विज्ञापन
 job possibility in Noida-Greater noida after 1.5 lakh crores investment by Asian Development Bank
SSC Job

मालूम हो कि बृहस्पतिवार को एशियन डेवलपमेंट बैंक के कंट्री डायरेक्टर केनेची योकोयामा ने लखनऊ में मुख्य सचिव राजीव कुमार के समक्ष प्रदेश के विकास के लिए यूपी इंफ्रास्ट्रक्चर फ्रेमवर्क प्लान के निष्कर्षों का प्रजेंटेशन दिया। इसमें प्रदेश सरकार की घोषणाओं व प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए पश्चिमी क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया गया है। कुल 19 जिलों को 11 सेक्टर व छह कलस्टर में बांटकर 1.5 लाख करोड़ रुपये के पूंजी निवेश की झलक पेश की गई है। पूंजी निवेश से  लाखों की संख्या में युवाओं को रोजगार मिलने की बात कही गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed