Workplace Communication Tips: कई बार कार्यस्थल पर ऐसे लक्ष्यों को हासिल करने के लिए दबाव डाला जाता है, जिन्हें पूरा करना अमूमन लोगों के लिए असंभव होता है। हालांकि यह जानते हुए कि इस लक्ष्य को हासिल करना मुमकिन नहीं है, बावजूद इसके नौकरी खोने के डर से पेशेवर उसे पूरा करने के लिए हामी भर देते हैं।
यदि आप भी कार्यस्थल पर कुछ इसी तरह का दबाव महसूस कर रहे हैं, तो आपको प्रबंधक को रणनीतिक तरीके से इन्कार करना आना चाहिए। यहां कुछ तरकीबें बताई गई हैं, जिन्हें अपनाकर आप उन कामों को करने से मना कर सकते हैं, जिसे पूरा कर पाना आपके लिए संभव नहीं है।
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
ना कहने का तरीका सीखें
आप किसी काम को पूरा करने के लिए किस तरीके से मना करते हैं, यह अधिक मायने रखता है। किसी काम के लिए मना करना भी एक कला है। ना कहने के लिए सबसे पहले लक्ष्यों को पूरा करने की चुनौतियों को प्रस्तुत करें। आपके द्वारा पेश की गई चुनौतियों की रूपरेखा यह दर्शाती है कि आप किसी काम को किस नजरिये से देखते हैं। साथ ही आप यह काम क्यों नहीं कर सकते हैं, कहने के बजाय, बातचीत को इस बात पर केंद्रित करें कि यह कंपनी के लिए फायदेमंद क्यों नहीं है।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
परिणामों को स्पष्ट करें
कई बार प्रबंधक समस्याओं को बेहतर ढंग से समझ नहीं पाते हैं। ऐसे में आप उन्हें लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बाधाओं, संसाधनों व चुनौतियों से अवगत कराएं। साथ ही उन्हें बेहतर विकल्पों का सुशव भी दे सकते हैं। यह दृष्टिकोण अपनी मनाही को जिम्मेदार तेतृत्व के रूप में परिभाषित करेगा। जो काम आप नहीं कर सकते, उसे अस्वीकार करने के बजाय जो काम कर सकते हैं, उसकी पेशकश करें। इससे आप प्रबंधक के समक्ष अपनी एक अच्छी छवि बना पाएंगे।
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
चर्चा करें
लक्ष्यों की मनाही के लिए आप रेड टीम की समीक्षा कर सकते हैं। दरअसल रेड टीम में किसी बड़े कदम को मंजूरी देने से पहले इसके संभावित प्रभाव का मूल्यांकन करने के लिए एका क्रॉस-फंक्शनल टीम चर्चा करती है। इसमें किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले संभावित विफलता पर चर्चा की जाती है। सत्र के दौरान इस पर विचार किया जादा है कि अगर यह विफल हो जाता है। तो इसका क्या असर पड़ेगा। इस दौरान टीम के सदस्य चुनौतियों पर खुलकर अपनी बात रखते हैं, जिससे टीम को प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए बेहतर योजनाएं बनाने में मदद मिलती है।
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
प्रतिरोध को परिभाषित करे
अपने इन्कार को इसके प्रभावों और जोखिमों के इर्द-गिर्द परिभाषित करें। किसी काम को मनाही को व्यक्तिगत रूप से पेश करने के बजाय, भविष्य में उसके परिणामों, या व्यावसायिक चुनौतियों के रूप में प्रस्तुत करें। साथ ही प्रबंधक को यह भी बताएं कि यदि आप अधिक चीजों पर ध्यान देंगे, तो आप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे।