Weekly Sarkari Naukri Bulletin: इस सप्ताह कई सरकारी विभागों में भर्तियां निकली है। इसमें रेलवे सहित विभिन्न राज्यों के लोक सेवा आयोग की भर्ती भी शामिल है। इन भर्तियों के लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक आवेदन कर सकते हैं।
RPSC School Lecturer Recruitment 2024: लेक्चरर के 2202 पदों पर भर्ती
2 of 7
बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए स्कूल में लेक्चरर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्कूल लेक्चरर पदों पर भर्ती अधिसूचित की है। आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू होगी। कुल 2202 पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती माध्यमिक शिक्षा विभाग में कुल 24 विषयों के लिए निकली है। इसमें हिन्दी, इंग्लिश, संस्कृत, राजस्थानी, पंजाबी, इतिहास, उर्दू, भूगोल समेत अन्य विषय शामिल हैं। आवेदकों के पास संबंधित विषय से मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही (बी.एड/डीएलएड) डिप्लोमा होना भी जरूरी है।
विस्तृत विवरण...
NSCL Recruitment: 12वीं पास के लिए 188 पदों पर भर्ती
3 of 7
बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
राष्ट्रीय बीज कंपनी में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 12वीं/आईटीआई/डिप्लोमा/बी.कॉम/ग्रेजुएट/बीई/बीटेक/बीएससी (एग्रीकल्चर)/MBA/PG डिग्री/डिप्लोमा/पर्सनल मैनेजमेंट/एलएलबी/लेबल वेलफेयर/एमएससी के उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकली है। सैलरी पदानुसार 24616 से लेकर 200000 रुपये है। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 188 पदों को भरना है। आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर, 2024 को समाप्त हो जाएगी।
विस्तृत विवरण...
ONGC Apprentice Recruitment 2024: ओएनजीसी में अपरेंटिसशिप का मौका!
4 of 7
ONCG, ओएनजीसी
- फोटो : Adobe Stock
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 2237 अपरेंटिसशिप पदों पर अपरेंटिसशिप का मौका देते हुए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन निर्धारित योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट के आधार पर होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई, संबंधित स्ट्रीम में ग्रेजुएशन होना जरूरी है।
विस्तृत विवरण...
NTPC Vacancy 2024: 40 हजार रुपये वेतन के साथ मिलेगी आवास और अन्य सुविधाएं
नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के 50 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन जूनियर एग्जीक्यूटिव को एनटीपीसी द्वारा वेतन के अतिरिक्त कंपनी आवास/एचआरए, स्वयं, जीवनसाथी, दो बच्चों और आश्रित माता-पिता के लिए चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही जूनियर एग्जीक्यूटिव को 40 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा।
विस्तृत विवरण...